भोपाल : प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की इस महिला ने शुक्रवार को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा से इस मामले में शिकायत की है। एसपी ने सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
महिला ने ये लगाए आरोप।
महिला की शिकायत में बताया गया है कि भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते साल 2022 में पचोर में तहसीलदार थे। इसी दौरान उन्होंने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और कई जिलों में सरकारी हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस समेत दिल्ली तक घुमाया। इस दौरान शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि थाने में सुनवाई न होने पर दो दिन पहले महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और एसपी आदित्य मिश्रा को शिकायत की है।
महिला ने लिया था उधार : डिप्टी कलेक्टर ।
इधर डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते का कहना है कि मैं पचोर में पदस्थ था। महिला भी विभागीय कर्मचारी है। तब महिला ने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर रुपए उधार लिए थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला का आपराधिक बैकग्राउंड है। मुझे जानकारी नहीं है कि महिला क्या आरोप लगा रही है।
Related Posts
June 13, 2021 महू क्षेत्र की नदियों को किया जाएगा पुनः जीवित
इंदौर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों […]
August 20, 2023 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 12 वी फिल्म बनीं गदर -2
मुंबई : हालिया रिलीज फिल्म गदर-2 ने 300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने यह कारनामा […]
June 22, 2024 देश और मीडिया का भविष्य एक – दूसरे से जुड़ा है
विद्यमान चुनौतियों का मुकाबला करके ही हम स्वर्णिम भारत की नीव रख सकते हैं।
भारतीय […]
May 22, 2023 आधुनिक काल के श्रवण कुमार हैं मुख्यमंत्री चौहान
तीर्थराज प्रयागराज की यात्रा रही अद्वितीय, अविस्मरणीय और आनंदमयी।
विमान से पहली […]
July 1, 2019 जब ट्रेन की सीटी के साथ बांसुरी के सुर मिलाते रहे पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया {संजय पटेल}आज बाँसुरी को असीम लोकप्रियता देने वाले कलावंत पं.हरिप्रसाद चौरसिया का […]
August 7, 2021 देवास में मनमाने बिजली बिल थमाए जाने के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन
देवास : बिजली बिलों में लूट और विभाग में हो रही अनियमितताओं के विरोध में जिला (शहर) […]
March 14, 2023 16 मार्च से प्रारंभ होगा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का वार्षिकोत्सव ‘मंथन’
हजारों छात्र रॉक बैंड, सूफी नाइट, सनबर्न डीजे सार्टेक की धुनों पर थिरकेंगे।
10 हजार […]