इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर में प्रतिबंधित अमानक स्तर की पोलिथिन के विक्रय, संग्रहण करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश के क्रम में जोन 01 वार्ड 07 के तहत रवि भाटिया दुकान नंबर 1 रामगंज जिंसी पता- 3/8 जूना रिसाला पर अमानक स्तर की प्रतिबंधित 300 कि.ग्राम से अधिक पोलिथिन/केरीबेग जब्त की गई। इस मामले में रूपये 50 हजार स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित केरीबेग व पॉलिथीन का गोपनीय तरीके से विक्रय करने वाले रवि भाटिया पर निगम व एनजीओ की टीम डिवाइन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी, मॉनिटरिंग में पाया कि रवि भाटिया की जिंसी में रददी की दुकान है किंतु वह एक्टिवा स्कुटर पर दुकान-दुकान जाकर अमानक पोलिथिन केरीबेग विक्रय करता है। इस पर मंगलवार को सीएसआई योगेन्द्र तिवारी व निगम की टीम द्वारा अमानक पोलिथिन कर विक्रय करने पर चालानी कार्रवाई करते हुए, अमानक पोलिथिन जब्त की गई।
Related Posts
March 2, 2023 आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द्र के साथ मनाएं आगामी त्योहार
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर, पुलिस आयुक्त ने की अपील।
होली, रंगपंचमी पर रहेंगे […]
November 19, 2022 भारतीय टीम के टी – 20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन पर चयन समिति बर्खास्त
इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से […]
February 22, 2021 3 करोड़ 84 लाख रुपए की नल जल योजना का कम्पेल में भूमिपूजन
इंदौर : इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का प्रभावी […]
June 12, 2025 विमान हादसे में मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों की भी हुई मौत
जिस समय विमान बिल्डिंग से टकराया, मेस में खाना खा रहे थे छात्र।
अहमदाबाद : मेघाणीनगर […]
August 1, 2025 अग्रसेन चौराहे पर द्वार निर्माण से बाधित हो रहा लेफ्ट टर्न
इंदौर ; पहले ही ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में बिना सोचे - समझे किए जा रहे […]
March 7, 2021 जनता और विशेषज्ञों की राय लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी बीजेपी- शर्मा
इंदौर : बीजेपी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। बूथ के कार्यकर्ताओं के कारण ही हम दुनिया के […]
November 9, 2023 सीएम राइज अहिल्याश्रम कन्या उमावि में प्रतिभावान छात्राओं का किया गया सम्मान
इंदौर : "यदि आगे बढ़ने के प्रति दृढ़ संकल्पित हो और लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सच्ची लगन […]