इंदौर : विश्व धरोहर सप्ताह के तहत पुरातत्व एवं अभिलेखागार संचालनालय व राज्य शासन के पुरातत्व संग्रहालय द्वारा ऐतिहासिक राजबाड़ा पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस प्रदर्शनी में प्रदेश की महत्वपूर्ण धरोहर, इमारतों एवं प्राचीन मंदिरों के 45 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।
वरिष्ठ इतिहासवेत्ता डॉ. शशिकांत भट्ट, मेजर महेश गुप्ता, मुद्रा शास्त्री, गिरीश शर्मा ‘आदित्य’ आशुतोष महाशब्दे, विराज भार्गव और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर इस चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुरातत्वविद प्रवीण श्रीवास्तव, बी.आर. मणि, हरिराम पाटीदार एवं पुष्पेन्द्र रोकड़े ने राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दर्शकों को दी। इतिहासवेत्ता डॉ. भट्ट ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां चलित रूप में दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आयोजित की जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण वर्ग भी अपने क्षेत्र में मौजूद धरोहरों का संरक्षण एवं सुरक्षा कर सके। राष्ट्रीय मुद्रा परिषद के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ‘आदित्य’ ने प्रदेश में फैले प्राचीन मुद्रा केन्द्रों के माध्यम से मुद्रा संरक्षण करने का सुझाव दिया। मेजर गुप्ता ने पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आम नागरिक, छात्र एवं जिज्ञासु उपस्थित थे।
Related Posts
August 29, 2021 सांसद लालवानी ने जन्माष्टमी की तैयारियों का लिया जायजा, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
इंदौर : सोमवार को जन्माष्टमी के मद्देनजर सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर का दौरा […]
August 10, 2022 भारी बारिश से इंदौर के कई हिस्से जलमग्न, महापौर ने लिया हालात का जायजा
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई भारी बारिश से जल प्लावन की स्थिति […]
March 5, 2023 शातिर वाहन चोर पकड़ाया, चोरी किए दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ […]
November 12, 2019 सांई शाही भंडारे में 2 लाख लोगों ने ग्रहण की प्रसादी इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे पर शनिवार से प्रारंभ हुए […]
August 3, 2020 गीताभवन नें 11 विद्वानों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के अंतिम सोमवार और श्रावण पूर्णिमा के […]
December 9, 2021 मप्र में ऑक्सीजन का है पर्याप्त इंतजाम, बोले प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट्स का किया निरीक्षण
इंदौर : गुरुवार को इंदौर प्रवास पर आए गृह और जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने […]
October 31, 2023 दूध फटा, रायता फैला, समेटे कौन..?
🔹कीर्ति राणा🔹
प्रदेश की 230 सीटों में शायद ही कोई ऐसी सीट हो, जहां नीबू निचोड़ कर दूध […]