इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को धनतेरस पर अपनी नंदानगर स्थित पुश्तैनी काकीजी की किराने की दुकान पर बैठे। जहां उन्होंने ग्राहकों को सामान भी तौलकर दिया और दीपावली की शुभकामनाओं का आदान- प्रदान किया।
मैं और दुकान दोनों 60 वर्ष के हो गए।
इस मौके पर विजयवर्गीय ने कहा कि मेरा और दुकान का जन्म एक साथ हुआ था। आज दुकान और मैं 60 वर्ष के हो गए हैं। छात्र जीवन से ही मैं पुश्तैनी दुकान पर बैठता रहा हूँ। ये पूरी कॉलोनी हमारा परिवार है और पारिवारिक संबंध सभी ग्राहकों से निभाए जाते हैं।
ग्राहकों की तीसरी पीढ़ी दुकान से जुड़ी है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यह किराने की दुकान हमारी माताजी ने शुरू की थी। पिताजी मिल में काम करते थे। यहां बैठकर महसूस होता है कि माता- पिता का आशीर्वाद हमारे साथ है। ग्राहकों की भी तीसरी पीढ़ी इस दुकान से जुड़ गई है। वे सामान लेने भी आते हैं और त्योहारों की खुशियां भी बांटते हैं।
लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
विजयवर्गीय ने देश, प्रदेश और शहर वासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी से हमें मुक्ति मिले और तमाम देशवासी आगे बढ़े, उनके जीवन में सुख- समृद्धि आए, यही कामना है।
Related Posts
June 18, 2022 बीजेपी के महापौर प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री चौहान
महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।
इंदौर : […]
May 28, 2023 कलेक्टर ने हाथों में थामी झाड़ू, स्वच्छता अभियान में जताई भागीदारी
कलेक्टर कार्यालय में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।
इंदौर : गौरव महोत्सव के तहत रविवार […]
April 27, 2024 उज्जैन – अजमेर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के […]
October 6, 2022 इंदौर के स्वच्छता में सिरमौर रहने का श्रेय अधिकारियों को न दें मीडिया
सफाई मित्रों और शहर की संस्कारित जनता की वजह से इंदौर स्वच्छता में लगातार बना हुआ है […]
December 28, 2023 राजेंद्र नगर क्षेत्र में भव्य पालकी यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल
"दिगंबरा दिगंबरा और जय श्री राम" के जयघोष से गूंजा पालकी यात्रा मार्ग।
इंदौर : दत्त […]
May 3, 2017 VIP’गीरी’ के गए दिन, बिना लाल बत्ती की गाड़ियों से दफ्तर पहुंचे मंत्री, अफसर नई दिल्ली. गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का आदेश आज से लागू हो गया. सरकार के मंत्रियों और […]
December 16, 2021 अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण
इंदौर : बिजासान रोड स्थित अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर 54वें अ.भा.अखंड वेदांत संत सम्मेलन […]