श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय है। इस आयोजन को मूर्त रूप देने में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता महोत्सव और गीता जयंती की देशवासियों, प्रदेशवासियों और हरियाणा सरकार को शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश में 12 दिसम्बर तक होंगे विविध कार्यक्रम।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरियाणा स्थित कुरूक्षेत्र वही स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान की थी। इसी के चलते धर्म ग्रंथ “गीता” की रचना हुई। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा कर्मवाद की शिक्षा के आधार पर की गई पुस्तक की रचना से शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरू जैसे क्रांतिकारियों ने प्रेरणा लेकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पवित्र भाव से जीवन के रहस्य की व्याख्या करने वाला संवाद श्रीमद्भगवद्गीता आज भी सबके लिए पाथेय और समसामयिक हैं। हमारे लिए श्रीमद्भगवद्गीता न केवल पवित्र ग्रंथ अपितु जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8 से 12 दिसम्बर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें श्रीमद्भगवद्गीता पर केन्द्रित विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
Related Posts
December 29, 2022 सोशल मीडिया और आईटी टीम को मजबूत करने के लिए बीजेपी चलाएगी सुधोष मंडल प्रशिक्षण अभियान
अभियान के अंतर्गत नगर के सभी 28 मंडलों में होगा प्रशिक्षण वर्ग।
इंदौर : आगामी […]
December 7, 2021 मप्र में फ़िल्म, वेब सीरीज शूटिंग को लेकर बनाई गई गाइड लाइन, सम्बन्धित जिला कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति
भोपाल : आश्रम 3 वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान मचे बवाल के बाद राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश […]
February 4, 2020 विहार करते हुए तमाम जैन बहुल इलाकों में पहुंचेंगे आचार्यश्री.. इंदौर : जैन सन्त आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज मंगलवार को खातीवाला टैंक से विहार कर जैन […]
November 29, 2021 मां के घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने से तनाव में आई बड़ी लड़की ने लगाई फांसी, पुलिस ने त्वरित पहुंचकर बचाई जान
इंदौर : फाँसी पर झूली लड़की को थाना पलासिया पुलिस ने फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। मां […]
May 4, 2023 लोहा मंडी स्थित एक गोदाम से डेढ़ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिपोजल सामग्री जब्त
इंदौर : शहर को अमानक, प्रतिबंधित तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के उददेश्य से […]
April 1, 2022 मप्र में हारी हुई 48 सीटों को जीतने की रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपी नेमा ने भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित दो […]
September 8, 2022 श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान में मनाया गया वामन भगवान का जयंती महोत्सव
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, में अनंत श्री विभूषित […]