इंदौर : हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रितेश ईनानी दोबारा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। लोकेश मेहता सचिव पद पर निर्वाचित हुए।
बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान संपन्न हुआ। कुल 09 पदों के लिए 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 2232 अधिवक्ताओं को मतदान की पात्रता थी। इनमें से 1642 ने मतदान में भाग लिया। देर रात तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। रितेश ईनानी अध्यक्ष, मृदुल भटनागर उपाध्यक्ष, लोकेश मेहता सचिव, सागर मुले सहसचिव चुनें गए। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रतीक जैन, सौरभ जैन, उध्दव श्रीवास्तव, शुभम नरवरे और अनमोल कुशवाह निर्वाचित घोषित किए गए। चुने गए पदाधिकारियों ने नाच गाकर जीत की खुशी का जश्न मनाया।
Facebook Comments