पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

  
Last Updated:  December 27, 2024 " 01:16 am"

2004 से 2014 तक रहे देश के प्रधानमंत्री।

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे। वर्ष 2006 में उनकी बायपपास सर्जरी भी हुई थी। वे नेहरू, इंदिरा गांधी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी के बाद सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे।

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को गाह पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। मनमोहन सिंह प्रमुख भारतीय राजनेता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद् और नौकरशाह थे।
उनका परिवार 1947 में विभाजन के बाद भारत आ गया था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। बाद में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

मनमोहन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक अर्थशास्त्री के रूप में की। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1991 में वे पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री नियुक्त किये गए। उस दौरान भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उनहोंने आर्थिक उदारीकरण की शुरूआत की।

2004 से 2014 तक वे लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे। प्रधान मंत्रित्व काल के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण कानून और परियोजनाएं शुरू कीं, जिनमें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, अद्वितीय पहचान प्राधिकरण, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और सूचना का अधिकार अधिनियम शामिल हैं।

मनमोहन सिंह को उनकी ईमानदारी और निष्पक्षता के लिए जाना जाता है। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा सहित तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *