इंदौर: एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की कार और स्कूल बस में शनिवार सुबह भिडंत हो गई। बताया जाता है कि कार उनका बेटा चला रहा था। इस हादसे में बस में बैठे दो बच्चे घायल हो गए। अश्विनी शुक्ला के बेटे को भी मामूली चोटें आई। कार को अवश्य नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि दस्तक पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने चिमनबाग चौराहे से आगे विजय भंग घोटे की दुकान के सामने से नयापुरा की ओर मुड़ रही थी, इसी बीच चिमनबाग चौराहे की ओर जा रही सफेद रंग की कार से उसकी टक्कर हो गई। कार एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की थी। शुक्ला का बेटा कार में मौजूद था। टक्कर से कार को नुकसान पहुंचा पर कार सवार अश्विनी शुक्ला का बेटा बाल – बाल बच गया, उसे मामूली चोटें आई। स्कूल बस में सवार दो बच्चे भी मामूली घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बच्चों के परिजन भी हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। वे अपने बच्चों को घर ले गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Related Posts
February 12, 2021 प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) […]
May 21, 2021 मामला मानवीयता का ज्यादा लग रहा है, कालाबाजारी का कम…
🔹कीर्ति राणा, इंदौर
मामला गरम है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया के […]
April 5, 2022 अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 51 ग्राम एमडी ड्रग बरामद
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत इंदौर पुलिस की कार्रवाई निरन्तर जारी है। इसी के तहत अवैध […]
September 6, 2020 कमलनाथ सरकार ने किया था कृषि यंत्र खरीदी घोटाला, दर्ज हो एफआईआर- मालू इन्दोर : कमलनाथ सरकार का कृषि यंत्र खरीदी घोटाला किसानों की बात करने वाली काँग्रेस का […]
March 12, 2024 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का मंत्री विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण
80 नए स्वच्छता वाहन, 4 चलित दीनदयाल रसोई वाहन और 6 मोक्ष रथ का भी किया लोकार्पण।
हम […]
March 3, 2022 महेश्वर में 4 मार्च से प्रारम्भ होगा साहित्यकारों का तीन दिवसीय वैचारिक महाकुंभ
इंदौर : होलकर रियासत काल में इंदौर की राजधानी रहे महेश्वर में मालवा- निमाड़ के […]
March 8, 2020 सपने को दी हौंसले की उड़ान और अस्तित्व में आ गया ‘क्लिक इट’ इंदौर : अक्सर युवा पढ़ाई पूरी कर किसी न किसी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ज्यादातर […]