इंदौर : अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन खजराना गणेश मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार दिनभर में करीब 05 लाख भक्तों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। शीघ्र दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे इसके लिए खजराना चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। लोगों ने दर्शन – पूजन के साथ पार्वती नंदन से घर – परिवार की सुख – समृध्दि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भीड़ एकत्र न हो इसके लिए लगातार सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की गई थी।
मंदिर प्रशासक शिवम वर्मा ने बताया कि व्यवस्थाएं इस तरह की गई थी कि भक्तजनों को दर्भन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
मंदिर के पुजारी विनीत भट्ट ने बताया कि नव वर्ष पर भक्तों में दर्शन के लिए काफी उत्साह रहा। रात से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था। इस मौके पर खजराना गणेश का विशेष श्रृंगार किया गया था।
Related Posts
September 5, 2020 सड़क पर गिरे तेल से फिसलकर चोटिल होते रहे वाहन चालक, नहीं आया निगम का टैंकर..! इंदौर : संविद नगर कनाड़िया मेन रोड़ पर तेल गिरकर फैलने से कई वाहन फिसल गए। इससे 8 से अधिक […]
December 26, 2022 अटलजी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
जरूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया गया।
इंदौर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
June 9, 2025 श्रद्धा और प्रेम से ही भगवान प्रकट होते हैं : पंडित व्यास
नानी बाई रो मायरो के दूसरे दिन हुआ बत्तीसी कार्यक्रम।इंदौर : "यदि कोई कार्य प्रभु के […]
November 14, 2022 राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने निकाला पथ संचलन
इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति इंदौर द्वारा अपने स्थापना दिवस विजया दशमी के उपलक्ष्य मे […]
May 21, 2021 मामला मानवीयता का ज्यादा लग रहा है, कालाबाजारी का कम…
🔹कीर्ति राणा, इंदौर
मामला गरम है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया के […]
May 30, 2020 सांसद लालवानी ने पूर्व पार्षदों की बुलाई बैठक, कोरोना के साथ जनसमस्याओं को लेकर हुई चर्चा इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को नगर निगम की पूर्व महापौर मालिनी गौड, पूर्व […]