वरिष्ठ अधिकारी से तकरार के बाद बिगड़ी रेलवे पीआरओ की तबियत
Last Updated: January 18, 2019 " 05:58 pm"
इंदौर: शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के ठीक पहले पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत की तबियत बिगड़ गई। घबराहट और बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू करने के साथ ही उन्हें भर्ती कर लिया गया है। बताया जाता है कि किन्ही बातों को लेकर उनकी वरिष्ठ रेल अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई। सार्वजनिक रूप से हुई इस घटना से पीआरओ श्री जयंत तनाव में आ गए और उनकी तबियत खराब हो गई। अस्पताल में उपचार के बाद फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई गई है। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में पीआरओ की अनुपस्थिति और उनके साथ हुई घटना को लेकर चर्चा का सरगर्म रही।