भंवरकुआं चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज के पहले गर्डर की पूजन के साथ लॉन्चिंग

  
Last Updated:  January 21, 2024 " 09:46 pm"

इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा भंवरकुआं चौराहे पर निर्माणाधीन क्रांतिवीर टंट्या मामा भील सेतु के प्रथम गर्डर लॉन्चिंग कार्य का पूजन एवं निरीक्षण शनिवार को किया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा ने पूजन विधि में भाग लिया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू व नंदू पहाड़िया, पार्षद सुनील हार्डिया सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर नगर निगम एवं इंदौर विकास प्राधिकरण विकास की गति बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा को बधाई देते हुए नियत समय से कम समय में ब्रिज पूरे करने के संकल्प की सराहना की।महापौर ने कहा कि इन ब्रिजों के बन जाने से शहर के यातायात को सुगम करने में मदद मिलेगी।

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि 625 मीटर लंबे 6 लेन के इस ब्रिज की लागत लगभग 55 करोड रुपए है। इसके एक ओर की तीन लेन को अप्रैल में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। संबंधित एजेंसी को भी इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा ने बताया कि इस ब्रिज के बन जाने से उनके क्षेत्र की एक बड़ी समस्या हल होगी। उन्होंने ब्रिज निर्माण की गति पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा एवं मुख्य कार्यपालिका अधिकारी आर पी अहिरवार ने किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *