गोदाम में रखा 200 क्विंटल राशन किया जब्त।
इंदौर : एम आई सी सदस्य मनीष मामा राशन माफिया पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उनहोंने शासकीय राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश करते हुए गांधीनगर स्थित गोदाम पर छापामार कर करीब 200 क्विंटल गेहूं और चावल पकड़ा।
हिंदू संगठन के कन्नू मिश्रा और मानसिंह राजावत की सूचना पर गांधीनगर स्थित अवैध राशन के भंडारण एवं गोदाम की जानकारी मिलने पर मनीष मामा ने वहां दबिश दी। गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध चावल जो प्रथम दृष्ट्या सरकारी प्रतीत हो रहा था, संग्रहित था। अवैध राशन का परिवहन करने वाला लोडिंग रिक्शा भी वहां खड़ा मिला।
इसकी जानकारी मनीष शर्मा मामा ने कलेक्टर इंदौर, फूड कंट्रोलर मारू एवं उनके टीम को दी। इस पर खाद्य विभाग के वरिष्ठ सहायक अधिकारी राहुल शर्मा, अंकुर गुप्ता एवं शिव व्यास मौके पर पहुंचे। जांच में सरकारी राशन की इस कालाबाजारी में किसी खलील गंजा निवासी जिंसी हाट का नाम सामने आया है। खाद्य विभाग ने गोदाम में रखा करीब 200 क्विंटल गेहूं – चावल जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम पर रखा लोड़िंग रिक्शा भी जब्त किया गया है।
Related Posts
December 24, 2024 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये इंदौर नगर निगम को सस्टेनेबिलिटी क्रूसेडर अवार्ड से नवाजा
इंदौर : शहर में स्वच्छता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत किये जा रहे कार्यों के लिए इंदौर […]
January 23, 2017 शराब की तरह प्रदेश में नहीं खुलेंगी भांग की नई दुकान प्रदेश में शराब की तरह भांग की भी नई दुकानें नहीं खुलेंगी। सरकार ने वित्तीय वर्ष […]
May 22, 2023 सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते थे स्व. जीवन साहू
इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित जीवन साहू स्मृति प्रसंग कार्यक्रम में बोले अतिथि […]
May 16, 2022 हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पैरों में मारी गोली
भोपाल : गुना जिले में शिकारियों द्वारा पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए दो […]
December 29, 2021 मप्र में पंचायत चुनाव निरस्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला
भोपाल : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे । चुनाव को निरस्त करने का फैसला राज्य […]
March 1, 2023 आरएसएस की अ. भा. प्रतिनिधि सभा की बैठक पानीपत में होगी
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 12,13 व 14 मार्च […]
May 1, 2021 इजरायल में धार्मिक मेले में भगदड़, 44 लोगों की मौत
यरुशलम : उत्तरी इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान शुक्रवार तड़के […]