आरोपी के कब्जे से 500 रूपये के 46 नकली नोट हुए बरामद।
इंदौर : 500 रुपये के नकली नोट चलाने वाले गिरोह का लसूडिया पुलिस ने पर्दाफाश कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी से 500 रुपये के कुल 46 नकली नोट जब्त किए गए हैं। जोधपुर राजस्थान के अपने साथी से आरोपी उक्त नकली नोट आधी कीमत में खरीदकर लाता था, फिर उन्हें मार्केट में असली नोट के रूप में चलाता था।
मुखबिर की सूचना पर देवास नाका इल्वा तौल कांटे के पास से पकड़े गए आरोपी का नाम शुभम रजक निवासी लाडगंज जबलपुर, हाल मुकाम स्कीम नंबर 136 इन्दौर होना बताया गया। पूछताछ में आरोपी नें बताया है कि उक्त नोट वह महिपाल उर्फ मोहित बेडा निवासी जोधपुर राजस्थान से आधी कीमत में खरीदकर असली नोट के रूप में चलाता है।
आरोपी शुभम के विरुद्ध थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 179, 180 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है जिससे प्रकरण व उसके साथी के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
August 20, 2022 करदाताओं के लिए नई परेशानी खड़ी कर रहा जीएसटी कानून
जीएसटी कानून पर आयोजित सेमिनार में बोले कर विशेषज्ञ जेके मित्तल
इंदौर : टैक्स […]
April 18, 2021 तीन थानों के पुलिसकर्मियों से डीआईजी ने किया संवाद, मनोबल बढ़ाने के साथ लिया जरूरतों का जायजा
इन्दौर : कोरोना संक्रमण काल में इन्दौर पुलिस कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी […]
April 21, 2024 जैन समाज ने उत्साह के साथ मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव
दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने निकाली शोभायात्राएं ।
भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा व […]
June 17, 2023 बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में डीसीपी भदौरिया पर गिरी गाज
एडीजी विपिन माहेश्वरी करेंगे लाठीचार्ज मामले की जांच।
बीजेपी नेताओं ने की लाठीचार्ज […]
July 23, 2021 करोड़ों के घाटे के चलते पब्लिक- प्रायवेट पार्टनरशिप पर संचालित होगा इंदौर एयरपोर्ट
इंदौर : पिछले साल में 23 करोड़ से ज्यादा घाटे के चलते मध्यभारत के सबसे बड़े इंदौर के […]
December 5, 2020 मोघे ने कहा सीएम से, रात 10 बजे तक बढ़ाएं दुकानें खुली रखने की समय सीमा
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल […]
March 31, 2023 तकनीक, इनोवेशन, मैनेजमेंट के सही उपयोग से समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव – डेविश जैन
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान देवास के रजत जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का […]