इंदौर : हमारे कुली भाइयों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लक्ष्मीबाई नगर में फिलहाल कुली नहीं है। इंदौर स्टेशन के कुलियों को वहां शिफ्ट करने का प्रयास उच्च स्तर पर किया जाएगा।
यह बात सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर रेलवे स्टेशन के कुलियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कही। बता दें कि आगामी दिनों में इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ होने वाला है, जिसके चलते कई रेलों का प्रचालन व समापन लक्ष्मीबाई नगर एवं महू से किया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर कुली बंधुओं का काम प्रभावित होने की आशंका के चलते उनका एक प्रतिनिधिमंडल सांसद शंकर लालवानी से उनके कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि जब ट्रेनें यहां से चलेंगी ही नहीं एवं रुकेंगी भी नहीं तो हमारी रोजी रोटी प्रभावित होगी। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि ई-रिक्शा के चलने से भी हमारा काम कम हुआ है।
सांसद लालवानी ने आश्वासन दिया कि फिलहाल लक्ष्मीबाई नगर में कुली नहीं है। इंदौर के कुली वहां काम कर सकें ऐसी व्यवस्था हेतु प्रयास उच्च स्तर पर किए जाएंगे। ई-रिक्शा में केवल गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और विकलांग ही बैठे, इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।
लालवानी ने कहा कि पुनर्निर्माण के बाद यहां पर कई ट्रेनें भी चलेंगी इसलिए आपका भविष्य सुनहरा है। मेरी कोशिश रहेगी कि आपकी समस्याओं का समुचित निदान किया जाए।
Related Posts
November 21, 2018 हिन्दू आतंकवाद की बात करनेवाले मंदिर- मंदिर घूम रहे हैं- ठाकुर इंदौर : हिन्दू आतंकवाद की बात कर बहुसंख्यकों को बदनाम करनेवाले आज मंदिर- मंदिर घूम रहे […]
February 3, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया, 100 ग्राम चरस बरामद
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच की पकड़ में आया […]
November 10, 2022 बेहतर करने की गुंजाइश हर समय होती है, स्वच्छता में इंदौर के सर्वोच्च स्थान को रखेंगे बरकरार
स्मार्ट सिटी, मेट्रो, ट्रैफिक मैनेजमेंट, गुड गवर्नेंस, वायु गुणवत्ता पर करेंगे […]
October 3, 2022 नकबजनी और वाहन चोरी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश,आठ लाख का माल बरामद
इंदौर : नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 04 आरोपी, […]
December 16, 2021 कृषि सम्मेलन में पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन का किया गया सीधा प्रसारण
इंदौर : कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]
April 22, 2024 नगर निगम ने चलाया सी एंड डी वेस्ट उठाने का अभियान
इंदौर : निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सड़क किनारे एवं खुले स्थानों पर पड़े सी एंड डी […]
December 19, 2020 महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सशक्त पैरवी हेतु अभियोजन अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित
इंदौर : लोक अभियोजन म.प्र. के अंतर्गत संचालक लोक अभियोजन विजय यादव के मार्गदर्शन में […]