जोमेटो बॉय की स्कूटी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार,

  
Last Updated:  August 16, 2026 " 06:48 pm"

आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद।

इंदौर : थाना अन्नपूर्णा व रावजी बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिला बदर एवं लूट में फरार इनामी आरोपी प्रिंस विशनार को देशी पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹ 5000 का इनाम घोषित था।
आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर जोमैटो डिलेवरी बॉय के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।

ये घटना बीती 07 अगस्त 2026 को थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के फूटीकोठी चौराहे के पास घटित हुई थी। आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर जोमैटो बाय की स्कूटी लूट ली थी और फरार हो गए थे, जिस पर से थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रमांक 356/2026 धारा 226(2),351(2), 296(ए) 309(4) BNS का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था।

तकनीकि साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रिंस विशनार उम्र 26 साल निवासी हरिजन कॉलोनी गाड़ी अड्डा को रावजी बाजार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। जिस पर से थाना अन्नपूर्णा पर पृथक से अपराध क्रमांक 362/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का भी पंजीबद किया गया। इसके अलावा आरोपी द्वारा पुलिस आयुक्त के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रमांक 363/2026 धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम का पृथक से पंजीकृत किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *