इंदौर : अज्ञात चेन स्नेचर को महज 6 घंटे के भीतर सराफा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अक्षत ऑनलाइन खेल आर्बिट्रेज में पैसे लगाने का आदी था, जिसमें हुए नुकसान की भरपाई के लिए वह चेन स्नेचिंग करने लगा। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम सोने की चेन भी बरामद की गई।
आरोपी ने दिनांक 22.02.2025 को दोपहर करीबन 04.00 बजे सहकारिता विभाग के कर्मचारी ओमप्रकाश जायसवाल,
डाक लगाने जा रहे थे तभी मारवाडी कन्या स्कूल के पास नलिया बाखल इंदौर में झपट्टा मारकर उनकी गले में पहनी चेन चुरा ली और भाग गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सराफा पर अप-क्र-12/26 धारा-304 का अपराध पंजीबध्द किया गया था।
सराफा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र किला मैदान के पास से आरोपी को धरदबोचा। आरोपी ने अपना पूरा नाम अक्षत मालवीय उम्र 19 साल नि. सिलावटपुरा थाना छत्रीपुरा इंदौर का होना बताया।
आरोपी अक्षत द्वारा बताया गया कि वह ऑनलाइन खेल आर्बिट्रेज में पैसे लगाने का आदी है, जिसमें किसी भी खेल में किसी भी टीम के हारने या जीतने पर भी उसका प्रॉफिट तय था किन्तु अकाउंट सीज होने से 30 हजार रूपये अटक गए। जेब में पैसे न होने से उसने चेन स्नेचिंग का की वारदातें करना शुरू कर दिया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैI
Related Posts
January 15, 2022 नकली घी व पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त
इंदौर : भारी मात्रा में नकली घी व अमानक स्तर का पनीर बनाने वाली कंपनी पर, पुलिस थाना […]
April 27, 2020 तीसरी आंख से की जा रही शहर में निगरानी, डेयरी खुली पाई जाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर इंदौर : शहर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर इसका […]
March 14, 2024 भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है
चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी।
अरब देशों में भी लहरा रहा […]
July 6, 2019 अपनी सदस्य संख्या 15 करोड़ तक ले जाने का बीजेपी ने तय किया लक्ष्य इंदौर: जनसंघ के संस्थापक पण्डित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को बीजेपी के […]
November 11, 2018 प्रीति ने बढ़ाई कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी इंदौर: टिकट देकर वापस ले लेने से आहत प्रीति अग्निहोत्री ने आर- पार की जंग का एलान कर […]
March 12, 2025 तृतीय ट्रॉयल रन के तहत अब तक 6570 किलोग्राम यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट का दहन
आसपास के ग्रामों में परिवेशीय वायु गुणवत्ता है निर्धारित मानक के भीतर।
इंदौर : उच्च […]
March 6, 2025 प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन
प्रदेश में एक करोड उनतीस लाख बहनों को भिखारी बताने से सरकार का महिला विरोधी चेहरा हुआ […]