इंदौर : अमेरिका से अल्प प्रवास पर आई महिला का पर्स (डॉक्यूमेंट, कार्ड्स व डॉलर/नगदी रुपये सहित) इंदौर में ऑटो में छूट गए थे पर ऑटो चालक की ईमानदारी व थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की सजगता से, महिला का पर्स कुछ समय में ही वापस कर दिया गया।अप्रवासी महिला ने ऑटो चालक की ईमानदारी और इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
दरअसल, दिनांक 26.02.2025 को ऑटो चालक सतीश सोलंकी द्वारा एक पर्स थाना छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी के पास जमा किया गया, जो उनके ऑटो में गलती से एक सवारी से छूट गया था।
थाना प्रभारी ने पर्स चेक किया तो उक्त पर्स में अमेरिका के दस्तावेज, बैंक ऑफ अमेरिका के कार्ड सहित डॉलर एवं नगद राशि किसी सुभोजीता चक्रवर्ती के थे। उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को पर्स की मालिक संबंधित महिला की तलाश के लिए निर्दर्शित किया। तब थाना छोटी ग्वालटोली के स्टॉफ ने तत्परता के साथ पर्स मालिक महिला को ढूंढ निकाला। पुलिस ने अमेरिका के दस्तावेज, बैंक ऑफ अमेरिका कार्ड सहित डॉलर एवं नगद राशि रखा पर्स फरियादिया शिकागो अमेरिका निवासी सुभोजीता चक्रवर्ती को वापस किया। अमेरिका निवासी सुभोजिता चक्रवर्ती एवं उनके पति सुभीत ने ऑटो चालक की ईमानदारी और इंदौर पुलिस की तत्परता की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
Related Posts
February 22, 2021 लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, ग्रोथ रेट 6 फीसदी से हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण में रविवार को कुछ कमीं आई, हालांकि नए संक्रमित मामले 100 के ऊपर […]
June 18, 2021 जल्द खत्म हो सकता है कोरोना का प्रकोप, केवल 21 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आए या न आए पर दूसरी लहर जरूर अब दम तोड़ रही है। नए […]
November 20, 2021 इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार पांचवी बार स्वच्छता में बना नम्बर वन, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
नई दिल्ली : भारत सरकार, नई दिल्ली के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने इस वर्ष के स्वच्छता […]
September 25, 2022 गरबा आयोजनों में परंपरा और महिला सुरक्षा के प्रति सजग हैं गरबा मंडल
अनूठे परिसंवाद एवं सम्मान समारोह ‘शक्ति-भक्ति-सख्ती’ में शहर के प्रमुख गरबा मंडलों ने […]
February 13, 2025 आचार्यश्री सत्येन्द्र कुमार दास का निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति
मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्री को अर्पित की […]
May 11, 2020 कोरोना से मुक्त होकर 13 और मरीज घर पहुंचे, शासन- प्रशासन को दिया धन्यवाद इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]
April 14, 2020 कोरोना पीड़ित थाना प्रभारी के इलाज में एसपी जैन ने की अनुकरणीय पहल..! इंदौर : एसपी महेंद्र कुमार जैन की दरियादिली और अपने अधीनस्थों के प्रति उनकी मानवीय […]