बार – बार समन भेजने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी।
लखनऊ : सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर लखनऊ की एक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर 200 रुपये का जुर्माना ठोक दिया। वीर सावरकर पर दिए गए बयान के मामले में वह कोर्ट में पेश नहीं हुए,इसके चलते अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने उनपर यह जुर्माना लगाया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चेतावनी भी दी कि अगली तारीख पर 14 अप्रैल 2025 को राहुल गांधी कोर्ट में हर हाल में हाजिर हों। अगर वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें,राहुल गांधी ने अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया था।उन्होंने सावरकर को अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला कहा था। राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ नृपेन्द्र पांडे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कोर्ट में वकील प्रांशु अग्रवाल पेश हुए। उन्होंने अदालत में पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की। इसकी सुनवाई लखनऊ की ACJM कोर्ट में चल रही है। शिकायतकर्ता वकील नृपेंद्र पांडेय ने कोर्ट में कहा कि राहुल गांधी बार-बार समन के बावजूद पेश नहीं हो रहे हैं. कोर्ट को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
Related Posts
February 13, 2024 10 श्रेष्ठ कहानियों के रचयिताओं को प्रेम कुमारी नाहटा पुरस्कार से किया सम्मानित
दुबई,जयपुर,ग्वालियर,भोपाल,जोधपुर और इंदौर की कथाकारों ने जीता पुरस्कार।
साहित्यकार […]
March 24, 2017 काले धन के खिलाफ मुहिम: CA और CS पर कार्यवाही नई दिल्ली: मोदी सरकार ने काले धन के खिलाफ मुहिम के तहत चार्टर्ड एकाउंटेंट और कंपनी […]
December 22, 2023 31 दिसंबर को हर हाल में बंद होंगे होटल,पब और बार
पुलिस प्रशासन ने होटल और बार संचालकों और मैनेजरों को दी हिदायत।
इंदौर : 2023 खत्म […]
August 1, 2024 घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार
फरियादी के सिर पर रॉड से हमला कर किया था घायल।
06 लाख रुपए कीमत के जेवरात और 02 हजार […]
June 27, 2023 अनंतेश्वर महादेव मंदिर तुलसी नगर में की गई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
गाजे - बाजे के साथ निकली शोभायात्रा।
बड़ी तादाद में लोगों ने लिया महाप्रसादी का […]
October 31, 2020 विजयवर्गीय का कमलनाथ से सवाल प्रदेश की जनता से क्यों किया धोखा…?
इंदौर : सांवेर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के समर्थन में शुक्रवार को […]
August 8, 2023 चावड़ा ने बड़वानी में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
बड़वानी के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया था सम्मेलन।
इंदौर : आईडीए के […]