इंदौर : ट्रेवल्स की बुकिंग कराने के नाम पर, ऑनलाइन धोखाधडी करने वालेअंतर्राज्य गिरोह का मुख्य सरगना,पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में आया है।आरोपी और उसके साथी फर्जी टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर नकली वाऊचर व ट्रेवलिंग प्लान बनाकर लोगों के साथ धोखाधडी करते थे। मथुरा से पकड़ा गया आरोपी आईटी प्रोफेशनल होकर तकनीक में उसे महारथ हासिल है।उसी का इस्तेमाल लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में करता था।
धोखाधडी करने के लिए आरोपी व उसके साथी फर्जी सिम, किराये के अकाउण्ट एवं गैमिंग अकाउण्ट्स का सहारा लेते थे।
मुख्य सरगना आरोपी का नाम संदीप कुमार निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश होना बताया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एवं उसका मित्र दोनो आईटी प्रोफेशनल हैं एवं इस प्रकार की धोखाधडी में माहिर हैं। वह धोखाधडी हेतू फर्जी सिम एवं किराये पर लिये गये बैंक खातों का उपयोग करते थे। उनके व्दारा कई गेमिंग साईट्स के खातों में भी धोखाधडी के पैसे स्थानांतरित कराए गये हैं। उनके व्दारा फरियादियों को नकली वाउचर्स, ट्रांसपोर्ट बूकिंग बनाकर भेजी जाती है। इसी तरीके से उन्होंने आवेदक एयर वाइस मार्शल विवेक राजहंस, उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ धोखाधड़ी करते हुए करीब 3 लाख 26 हजार रुपए नर्मदा यात्रा के नाम पर फर्जी खातों में ट्रांसफर करवाकर ठग लिए थे। आरोपी से उसके अन्य साथीगण एवं अन्य घटनाओ के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
November 23, 2023 धड़कनें तेज कर रहा मतदान का बढ़ा प्रतिशत
इंदौर की 9 सीट पर लग रहे अलग अलग कयास।
इंदौर : (प्रदीप जोशी) पिछले विधानसभा चुनाव के […]
August 15, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आज़ादी की 76 वी वर्षगांठ
इंदौर : स्वतंत्रता की 76 वी वर्षगांठ इंदौर प्रेस क्लब में उत्साह के साथ मनाई गई। वरिष्ठ […]
March 28, 2021 होलिका दहन-पूजन की अनुमति देने पर मोघे सहित अन्य नेताओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद
इंदौर : जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए त्योहार मनाए […]
July 13, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में सत्यनारायण पटेल करेंगे पांच लाख रुद्राक्ष व तुलसी के पौधों का वितरण
सत्यनारायण पटेल 16 जुलाई से पूजा पाठ कर करेंगे रुद्राक्ष, तुलसी के पौधे के वितरण अभियान […]
May 26, 2022 इंदौर को अन्य शहरों से जोड़ने वाले कई प्रोजेक्ट्स का 29 मई को होगा भूमिपूजन
इंदौर से बुरहानपुर सड़क तेजी से बनेगी।
तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक रोड का काम शुरू […]
December 31, 2016 मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सिंगापुर हाईवे होगा बंद नई दिल्ली देश का कालाधन सिंगापुर के रास्ते सफेद करने की कोशिश को झटका लगेगा, क्योंकि […]
July 1, 2025 जिंदादिली के साथ संतुलित दिनचर्या अपनाकर जी सकते हैं सौ साल : डॉ. तनेजा
डॉक्टर्स डे पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसो. ने 80+ आयु के वरिष्ठ चिकित्सकों का किया […]