अशोक नगर : जीआरपी अशोकनगर के आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी बालिका की जान बचा ली। घटना शुक्रवार, 28 मार्च की है। अशोक नगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर करीब 13:00 बजे ट्रेन क्रमांक 11604 बीना-कोटा मेमो ट्रेन में बीना निवासी 14 वर्षीय बालिका, अपनी मां और दो भाइयों के साथ बीना से बारां की यात्रा कर रही थी। ट्रेन रुकने पर खाद्य सामग्री लेने के लिए वह प्लेटफार्म पर उतरी।
खाद्य सामग्री लेकर पुनः चढ़ते समय ट्रेन ने गति पकड़ ली थी, जिससे बालिका असंतुलित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के आरक्षक गोविंद सिंह चौहान ने सतर्कता दिखाते हुए बालिका को सुरक्षित प्लेटफार्म पर खींच लिया और उसकी जान बचा ली।
घटना के बाद बालिका अत्यधिक घबरा गई थी, जिसे जीआरपी द्वारा संभालते हुए परिजनों को भी समझाइश दी गई। इस घटना के चलते ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्लेटफार्म पर रुकी रही। बालिका के परिजनों एवं यात्रियों ने आरक्षक की तत्परता और साहसिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया एवं रेलवे पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Related Posts
February 27, 2023 न्यू मदर केयर अस्पताल को किया गया सील
डिलेवरी के दौरान प्रसूता की मौत का है मामला।
नर्सिंग होम तुरंत सील करने के […]
July 31, 2022 इंदौर के तीन छात्र देव, यश और अरिन एनडीए के लिए चयनित
इंदौर : रक्षा सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा के लिए जीवन समर्पित करने का जज्बा इंदौर व […]
August 4, 2024 रिमोट कंट्रोल से चलाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटर
मीटर को धीमा कर की जा रही बिजली चोरी।
कुछ क्षेत्रों में सामने आए ऐसे […]
August 11, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व,भाइयों की कलाई पर बहनों ने सजाई राखी
महापौर पुष्यमित्र के घर भी नजर आई रक्षाबंधन की रौनक, बहनों ने महापौर भाई को राखी […]
October 25, 2021 रवींद्र पुरी महाराज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए
इंदौर : प्रयागराज में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के चुनाव में निरंजनी अखाड़ा […]
August 19, 2019 सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में जिहाद को पहला पुरस्कार इंदौर : शहर की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में प्रयासरत संस्था सानंद द्वारा आयोजित […]
May 3, 2025 उस दिन खुद कमलनाथ फोन करते तो सरकार नहीं गिरती…!
🔹किस्सा अनसुना / कीर्ति राणा🔹
इंदौर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को […]