बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शराब दुकान नहीं हटाए जाने पर दी थी आंदोलन की चेतावनी।
महापौर भार्गव ने भी कलेक्टर को लिखा था पत्र।
महुनाका स्थित शराब दुकान भी हटेगी।
इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की चेतावनी रंग लाई। भाजपा कार्यालय के पास की शराब दुकान 20 फीसदी अधिक मूल्य चुकाने के बावजूद नया ठेकेदार नहीं खोल पाया। दरअसल, नगर अध्यक्ष बनते ही सुमित मिश्रा ने अधिकारियों से साफ कह दिया था कि बीजेपी कार्यालय उनके लिए मंदिर है। यहां शराब दुकान वे किसी भी कीमत पर खुलने नहीं देंगे। हालांकि इसके पहले अपने दमदार कार्यकाल के लिए पहचाने जाने वाले गौरव रणदिवे ने भी दुकान को यहां से हटवाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन वे असफल रहे।
नए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बीजेपी कार्यालय के पास की शराब दुकान नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी जिला प्रशासन को दी थी। इसी के साथ महापौर भार्गव ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर बीजेपी कार्यालय जावरा कंपाउंड के पास और महू नाका स्थित शराब दुकान हटाने की बात कही थी। समन्वित प्रयासों का असर ये हुआ की दोनों स्थानों की दुकानें हटाने पर जिला प्रशासन सहमत हो गया।
Related Posts
April 17, 2017 यूपी में राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे: 15 जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी राज्यरानी एक्सप्रेस (22454) के 8 डिब्बे आज सुबह रामपुर के कोसीपुल के पास पटरी से उतर गए […]
August 24, 2021 समाज के समक्ष विद्यमान ज्वलंत मुद्दों को उठाता एकल नाट्य ‘पॉपकॉर्न’ का असरदार मंचन
इंदौर : लॉक डाउन के बाद ठप पड़े रंगकर्म का सिलसिला धीरे ही सही पर चल पड़ा है। अभिनव कला […]
August 24, 2022 वार्ड 36 -37 में नए थाने के निर्माण हेतु रहवासी संघ करेगा जमीन की तलाश
क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की ट्रैफिक पुलिस की गई मांग।
इंदौर : […]
August 30, 2020 किसानों को मिलेगी खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि इंदौर : इंदौर ज़िले में बीते वर्ष अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि से ख़राब हुई सोयाबीन फ़सल की […]
March 30, 2022 चौथी लहर की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं, सामान्य फ्लू की तरह ही रहेगा इसका प्रकोप- डॉ. पांडे
इंदौर : चीन, हांगकांग, वियतनाम, फ्रांस सहित कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे […]
October 3, 2020 बलाई समाज के वोटों में सेंध लगाने के लिए सांवेर से विक्रम गेहलोत को दिया टिकट
*प्रदीप जोशी*
इंदौर : विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी भी खुल कर मैदान में आ […]
January 14, 2021 घर का रास्ता भूली दो बच्चियों को डायल 100 ने परिजनों से मिलवाया
इंदौर : राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को सूचना मिली थी की इंदौर के राजेंद्रनगर […]