नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया ज़ोरदार प्रदर्शन।
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजवाड़ा पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। बाद में नारेबाजी के बीच दोनों का पुतला दहन किया गया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोनिया और राहुल गांधी के पुतलों को लेकर राजवाड़ा चौक में एक चक्कर लगाया।बाद में सोनिया – राहुल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके पुतलों को आग के हवाले कर दिया।
इस मौके पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि ईडी देश की सर्वोच्च संस्थाओं में से एक है, जो बड़े घोटाले को उजागर कर रही है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर घोटाले के मामले उनकी ही सरकार के समय दर्ज किए गए थे। अब जब ईडी सही दिशा में जांच कर रही है, तब वे और उनकी पार्टी ईडी कार्यालय जाकर अधिकारियों को धमकाने और जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने देश को लूटने का काम किया है।
प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान नाना चौधरी, अजय अग्निहोत्री, आवेश राठौर, अंकुर पाण्डेय, नवदीप चुटेले, आकाश नायक,रजत शर्मा, संतोष रघुवंशी, राहुल अवस्थी और रौनक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
July 25, 2020 सीएम शिवराज के संक्रमित पाए जाने से मचा हड़कंप, संपर्क में आए लोग खुद को कर रहे होम क्वारनटाइन इंदौर : सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने से सियासी हलकों में हड़कम्प मच गया है। […]
April 17, 2024 विकास की गति को बनाए रखने के लिए सशक्त सरकार चुनना जरूरी
सीए एवं कर सलाहकार परिवार द्वारा किया गया "अमृतकाल और विकसित भारत का विचार" विषय पर […]
August 7, 2025 अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर लादने जा रही मोहन यादव सरकार..
स्टाम्प शुल्क में 500% तक की बढ़ोतरी का जीतू पटवारी ने किया कड़ा विरोध
मुख्यमंत्री […]
April 10, 2020 शहर कोरोना मुक्त होने तक लॉकडाउन बनाए रखने के कलेक्टर ने दिए संकेत इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि जब […]
August 23, 2023 प्रभावित कॉलोनियों को योजनाओं से डिनोटीफाई करने का प्रस्ताव भेजा गया है शासन को
आईडीए अध्यक्ष ने जारी किया स्पष्टीकरण।
अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शीघ्र […]
June 27, 2021 सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में ही करें चालानी कार्रवाई, निगमायुक्त ने कर्मचारियों को किया आगाह
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने निगम कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे बिना सक्षम […]
June 2, 2023 आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया 350 वा शिवराज्याभिषेक
इंदौर : शिवराज्याभिषेक के 350 वे वर्ष के मौके पर शुक्रवार को कई सामाजिक संगठन, समाजसेवी […]