नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया ज़ोरदार प्रदर्शन।
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजवाड़ा पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। बाद में नारेबाजी के बीच दोनों का पुतला दहन किया गया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोनिया और राहुल गांधी के पुतलों को लेकर राजवाड़ा चौक में एक चक्कर लगाया।बाद में सोनिया – राहुल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके पुतलों को आग के हवाले कर दिया।
इस मौके पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि ईडी देश की सर्वोच्च संस्थाओं में से एक है, जो बड़े घोटाले को उजागर कर रही है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर घोटाले के मामले उनकी ही सरकार के समय दर्ज किए गए थे। अब जब ईडी सही दिशा में जांच कर रही है, तब वे और उनकी पार्टी ईडी कार्यालय जाकर अधिकारियों को धमकाने और जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने देश को लूटने का काम किया है।
प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान नाना चौधरी, अजय अग्निहोत्री, आवेश राठौर, अंकुर पाण्डेय, नवदीप चुटेले, आकाश नायक,रजत शर्मा, संतोष रघुवंशी, राहुल अवस्थी और रौनक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
November 15, 2022 मनी लांड्रिंग मामले में जैकलीन को जमानत
नई दिल्ली : मनी लॉड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली […]
May 5, 2024 खेल के मैदान में भी हाथ आजमा रहे डॉक्टर्स
आइएमए के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय ओलंपियाड गेम्स का शुभारंभ।
मतदान की जागरूकता का […]
March 6, 2017 पांच किलो अवैध गांजे सहित, दो आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2017- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप […]
June 8, 2017 11 तारीख को मन्दसौर में जुटेंगे देश भर के किसान संगठन खबर है कि आगामी 11 तारीख को देश भर के किसान संगठन मंदसौर में जुटेंगे। इन नेताओं में मेधा […]
May 8, 2017 अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 2 प्रतिशत मंहगाई भत्ता के आदेश भोपाल- राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को सातवें वेतनमान पर 2 प्रतिशत […]
September 20, 2022 बस्ती के बच्चों के लिए चलित मस्ती की पाठशाला का लोकार्पण
मनोरंजक शिक्षण सामग्री एवं खिलौनों से लैस मोबाइल वैन,अब पहुंचेगी वंचित वर्ग के बच्चों […]
October 6, 2023 लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई में ग्राम मोहन बड़ोदिया के पटवारी रघुनंदन अंबातिया […]