एशियाई देशों से रक्षा बजट बढ़ाने की अपील की।
नई दिल्ली : सिंगापुर में सिक्योरिटी फोरम में भाग लेने पहुंचे। अमेरिकी सैन्य मुख्यालय पेंटागन के चीफ ने चीन के खतरनाक इरादों को लेकर एशियाई देशों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि चीन एशिया में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है। सिंगापुर में वार्षिक सिक्योरिटी फोरम के दौरान पेंटागन चीफ पीट हेगसेथ ने कहा कि चीन से खतरा वास्तविक है। यह कभी भी सामने आ सकता है। हेगसेथ ने कहा कि चीन पूरी दुनिया को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। वह हर दिन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उसका पहला निशाना ताइवान हो सकता है। उन्होंने भारत समेत एशिया के देशों से कहा है कि उन्हें चीन से मुकाबला करने के लिए अपना रक्षा बजट बढ़ाना होगा और सेनाओं को आधुनिक उपकरणों के साथ तैयार रखना होगा।पेंटागन प्रमुख ने कहा कि जापान, फिलिपींस और भारत के साथ अमेरिका अपनी सैन्य साझेदारी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि चीन को रोकने के लिए भारत के साथ भी रक्षा सहयोग बढ़ाना जरूरी है।
हेगसेथ ने कहा कि सत्ता में आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से टैरिफ वॉर छेड़ दिया और एआई टेक्नोलॉजी तक उसकी पहुंच को सीमित करने का प्रयास किया है। दूसरी तरफ फिलिपींस जैसे देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाया गया है। हेगसेथ ने कहा कि चीन ताइवान पर कब्जा करने के लिए अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। वह लगातार रिहर्सल में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन जिस तरह से साइबर अटैक करता है और अपने पड़ोसियों को परेशान करता है, यह एक वॉर्निंग है।
नोट : खबर के साथ लगा चित्र गूगल से साभार।