आयुक्त के निर्देश पर दुकानों को तोडकर निगम ने फिर बनाये शौचालय।
इंदौर : जोन क्रमांक 06 में परदेशीपुरा स्थित निगम मार्केट में शौचालय के स्थान पर दुकान निर्माण करने पर निगम के अमले ने दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल ने बताया कि निगम द्वारा जोन कमाक 06 में परदेशीपुरा में मार्केट का निर्माण किया था, उक्त निगम मार्केट में व्यापारियों व नागरिको की सुविधा हेतु शौचालय का निर्माण किया गया था लेकिन मार्केट के ही 05 दुकानदारों ने शौचालय को तोडकर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर लिया। इस मामले में शिकायत प्राप्त होने पर जोनल अधिकारी लोकेश शर्मा व रिमूव्हल की टीम मौके पर पहुंची और शौचालय के स्थान पर बनीं 05 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। उक्त स्थान पर पूर्व अनुसार फिर से शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। शौचालय तोड़कर अवैध रूप से दुकानें बनाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 8, 2019 बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, छोटे किसानों और व्यापारियों को मिलेगी पेंशन नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। […]
April 22, 2021 परेशानी पूछी, फोन लगाए, हाथोंहाथ हल भी करते रहे कैलाश विजयवर्गीय
कीर्ति राणा : कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने और भविष्य के लिए इंतजाम और बेहतर करने […]
March 14, 2023 16 मार्च से प्रारंभ होगा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का वार्षिकोत्सव ‘मंथन’
हजारों छात्र रॉक बैंड, सूफी नाइट, सनबर्न डीजे सार्टेक की धुनों पर थिरकेंगे।
10 हजार […]
December 22, 2021 बीजेपी नगर के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
इंदौर : भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन चार सत्रों […]
February 2, 2021 बुजुर्ग भिक्षुकों के साथ अमानवीय बर्ताव के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
इंदौर : नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग भिक्षुकों के साथ पिछले दिनों किए […]
November 9, 2023 मधु वर्मा ने विष्णुपुरी क्षेत्र में किया जनसंपर्क
इंदौर : राऊ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा का विष्णुपुरी में जनसंपर्क के दौरान […]
December 8, 2021 वरिष्ठ पत्रकार सरमन नगेले केपी नारायणन पुरस्कार से नवाजे गए
भोपाल : मप्र में डिजिटल मीडिया को स्थापित करने में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार […]