विश्व पर्यावरण दिवस पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरविंद घंघोरिया ने किया पौधारोपण का आह्वान।
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अरविंद घनघोरिया ने महाविधालय के छात्र- छात्राओं व संबधित संस्थानों में पढ रहे विधार्थियो से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण की अपील की है।
डीन घनघोरिया ने कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि मेडिकल समुदाय और समाज के लिए भी आवश्यक है।
डीन डॉ. घनघोरिया ने कहा, हम ग्रीन और क्लीन वातावरण बनाना चाहते हैं। ग्रीन कैंपस चाहे घर का हो या व्यापक समुदाय का, दोनों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता झलकती है।
डॉ. घनघोरिया ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि हम अपने जीवन को बचाना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करें।
डीन घंघोरिया ने कहा कि पौधारोपण, हमारे छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक शानदार तरीका है। उन्होंने सभी चिकित्सकों,मेडिकल कॉलेज के सदस्यों,शिक्षकों तथा मेडिकल के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि यदि बिगड़ते पर्यावरण को बचाना है तो हम सभी अपने जन्मदिन या शुभ अवसरों पर पांच-पांच पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल संतुलित रहेंगे।
Related Posts
October 28, 2021 इंदौर के पाटनीपुरा चौराहा स्थित दो दुकानों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी सहित तीन झुलसे
इंदौर : शहर के व्यस्ततम पाटनीपुरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो इलेक्ट्रिक शॉप में भीषण […]
January 24, 2023 स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया भी बनीं नंबर वन
न्यूजीलैंड को तीसरे अंतिम वन डे में 90 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप।
आईसीसी वन डे […]
November 30, 2023 एग्जिट पोल में बीजेपी मप्र में प्रचंड बहुमत के साथ बना रही सरकार
गेम चेंजर साबित हुई लाडली बहना योजना।
इंदौर : गुरुवार शाम विभिन्न न्यूज चैनलों ने […]
August 30, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा की बहनों ने सामूहिक रूप से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कलाई पर बांधी राखी
इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे की बहनों ने सामूहिक रक्षाबंधन पर्व […]
February 24, 2022 11 वर्षों से मीडिया क्रिकेट सीरीज का आयोजन, श्रेष्ठ टीम भावना का परिचायक- मिश्र
इंदौर : इंदौर महानगर के पहले पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र जितने कुशल और बेहतर […]
March 15, 2017 होली गिफ्ट: आज से बैंक खातों से पैसे निकालने की लिमिट खत्म
नई दिल्ली।होली पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है। आज […]
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]