वृद्धजन, महिला के साथ ही सभी आवेदक कतारबद्ध कुर्सी में बैठकर करेगे आवेदन।
निगम आयुक्त द्वारा की गई जनसुनवाई में 58 आवेदन प्राप्त हुए।
इंदौर : निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई की गई। निगमायुक्त द्वारा स्वयं अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई। निगम आयुक्त ने जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये।
निगम आयुक्त ने शिवम वर्मा ने जनसुवाई में आने वाले आवेदकों की सुविधा को देखते हुए, कार्यालय में कतारबद्ध कुर्सियां लगवाई, जिससे आवेदक अपने आवेदन की सुनवाई होने तक कुर्सी में आराम से बैठ सके। उन्हें अब लाइन में खडे होकर अपनी बारी का इंतजार खडे-खडे नही करना पडेगा। इस नवीन सुविधा का लाभ लेते हुए, आवेदको ने आयुक्त महोदय के समक्ष इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा भी की।
जन सुनवाई के दौरान नागरिको द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग, सीवरेज विभाग, जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागों के 58 आवेदन निगम आयुक्त को सौंपे गए।निगम आयुक्त ने प्राप्त आवेदनों को उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
July 23, 2021 सभी प्रमुख प्रतिद्वंदी हैं, अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी- सिंधु
साइना नेहवाल की तरह पी.वी.सिंधु ने भी बचपन में ही अपनी प्रतिभा का एहसास करा दिया था, […]
March 18, 2017 दुनिया की कोई ताकत नहीं कर सकती EVM से छेड़छाड़ चुनाव आयोग ने बताए ?
???आठ कारण???
✨ ईवीएम में छेड़छाड़ कर यूपी और […]
January 10, 2023 प्रवासी भारतीय महिला का खोया मोबाइल इंदौर पुलिस ने ढूंढकर लौटाया
कनाडा की प्रवासी भारतीय महिला का सम्मेलन के दौरान खो गया था मोबाइल।
मोबाइल खोने की […]
February 27, 2021 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सामयिक कविता ‘विज्ञान एक प्रामाणिक ज्ञान’
``विज्ञान तो है क्रमबद्ध व्यवस्थित ज्ञान।
कल्पनाओं और तथ्यों को यह देता सत्यापित […]
May 7, 2021 लम्बी जद्दोजहद के बाद कलेक्टर मनीष सिंह के खेद जताने पर सुलझा विवाद, काम पर लौटे स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह और स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ.पूर्णिमा गड़रिया के बीच […]
February 25, 2024 आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 1 व 2 मार्च को
देश - विदेश के कॉरपोरेट जगत के दिग्गज करेंगे शिरकत।
प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचारों, […]
June 19, 2023 दिव्यांग लाडली बहनों को मुख्यमंत्री चौहान ने भेंट किए तीन पहिया स्कूटर
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान दिव्यांग लाडली […]