“चैंपियंस ट्रॉफी” 60 हज़ार इनामी राशि शतरंज स्पर्धा आरंभ।
3 चक्रों की समाप्ति पर 24 खिलाड़ी विजेता दौड़ में शामिल।
इंदौर : डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन एवं बाल युवक मंडल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में यूनाइट इंदौर चेस क्लब के सहयोग से नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही “चैंपियंस ट्रॉफी” शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ मध्य प्रदेश ओलिंपिक हॉकी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देवकी नंदन सिलावट एवं पैरा ताइक्वांडो भारतीय टीम कोच मिथलेश कैमरे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने बिसात पर पहली चाल चलकर विधिवत स्पर्धा का उद्घाटन किया । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में खेल प्रकोष्ठ अधिकारी जितेंद्र पांडे एवं मलखंभ से विक्रम अवॉर्डी पंकज सोनी, आयोजन समिति की ओर से स्पर्धा संचालक टी आर सिलावट, स्पर्धा सचिव द्वारका परदेशी एवं विनोद गोसर उपस्थित थे ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल त्रिवेदी ने बताया कि 60 हज़ारी इनामी राशि की इस चैंपियंस ट्रॉफी स्पर्धा में कुल 6 चक्र खेले जा रहे हैं, जिसमें इंदौर के अलावा भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, देवास जैसे 8 जिलों के कुल 210 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
Related Posts
May 3, 2023 हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल को ठहराया अवैध
हड़ताल खत्म कर डॉक्टर्स को तुरंत काम पर लौटने का दिया आदेश।
जबलपुर : सरकारी […]
December 30, 2020 गौतम काले के गाए भक्ति गीतों ने श्रोताओं का जीता दिल
इंदौर : भक्ति संगीत गायन और श्रवण, ईश्वर से साक्षात्कार का सबसे सरल माध्यम है । अनेक […]
February 3, 2021 चंद्रवंशी स्मृति जिलास्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में यूनाइटेड चैलेंजर्स ने जीता खिताब
इन्दौर : इन्दौर पुलिस एवं खेल युवा कल्याण विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना […]
January 4, 2023 प्रवासी अतिथियों को विश्वम स्वदेशी महोत्सव के जरिए दिखाएंगे मालवा – निमाड़ की संस्कृति की झलक
6 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा विश्वम स्वदेशी महोत्सव।
स्वदेशी मेले में प्रवासी […]
June 19, 2025 राज कुशवाह ही निकला ‘संजय वर्मा’, पहचान छुपाने के लिए किया फर्जी नाम का इस्तेमाल
इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड में नित नए ट्विस्ट आ रहे हैं। आरोपी सोनम की कॉल डिटेल से […]
January 29, 2023 जया तिवारी के स्थान पर साक्षी शुक्ला को बनाया इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष
इंदौर : कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से लगातार संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं। कुछ […]
October 18, 2020 बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में आई चमत्कारिक गिरावट…!
इंदौर : लगता है चुनावी संक्रमण, कोरोना संक्रमण पर भारी पड़ रहा है। जैसे- जैसे उपचुनाव की […]