इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने MD ड्रग्स तस्कर गैंग के फरार सप्लायर को बंदी बनाया है।आरोपी सस्ते दामों पर अवैध मादक पदार्थ लाकर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को ड्रग्स सप्लाई करता था।
पूर्व में आरोपियों के कब्जे से लगभग करीब 57.35 ग्राम “MD ड्रग्स” एवं 01 मारुति डिजायर कार (अवैध मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सहित कुल मश्रुका कीमत करीब 70 लाख रुपए) जब्त किया गया था।
बता दें कि पूर्व में चेकिंग के दौरान MR10 ब्रिज के नीचे, ढाबे के पास से कार सवार आरोपी मोहम्मद सोहेल उम्र वर्ष निवासी ग्रीनपार्क कालोनी इंदौर, मोहम्मद अजगर उम्र वर्ष निवासी काजीपुरा रतलाम, मोहम्मद फ़ेज़ान उम्र वर्ष निवासी केशव नगर इंदौर व शाकिब शेख निवासी केशव नगर इंदौर को पकड़ा गया था। उक्त गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथी आरोपी योगेंद्र उर्फ युवराज के माध्यम से ड्रग्स प्राप्त करना बताया था,। उक्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच द्वारा सप्लायर आरोपी योगेन्द्र उर्फ युवराज रावल उम्र 24 वर्ष संजय हिल्स लालघाटी रोड मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
January 26, 2022 20 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, 2 और संक्रमित मरीजों की मौत
इंदौर : बीते दो दिनों से इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं दर्ज की जा रही है। […]
September 30, 2021 पुलिसकर्मियों के ब्लड शुगर लेवल की जांच की गई, मधुमेह की दी गई जानकारी
इंदौर : विश्व हृदय दिवस पर रोटरी क्लब और इंदौर पुलिस के बैनर तले पुलिस कर्मियों के लिए […]
February 22, 2017 26 सौ करोड के कटनी हवाला कांण्ड में पहली मौत
नोटबंदी के बाद मध्यप्रदेश के कटनी जिले मे हुए 26 सौ करोड के हवाला कांण्ड के […]
October 30, 2019 दिवाली पर अपने अंतर्मन में भी जलाएं प्रभु प्रेम की ज्योति संत श्री राजिंदर सिंह जी
दिवाली के दिन लोग दिये, मोमबत्ती व लैंप आदि लगाकर रोशनी […]
August 29, 2021 सांसद लालवानी ने जन्माष्टमी की तैयारियों का लिया जायजा, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
इंदौर : सोमवार को जन्माष्टमी के मद्देनजर सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर का दौरा […]
March 1, 2021 सालों ने बीच चौराहे पर अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर की हत्या, बहन को भगाकर ले जाने से थे नाराज
इंदौर : रविवार शाम शहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। साले अपने जीजा को घर पर ले […]
October 9, 2020 अकेले किला लड़ाते रहे किंग्स के निकोलस पूरन
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। बीती रात इस मुहावरे को वास्तविकता का […]