जयपुर घराने की परंपरागत कथक नृत्य शैली की गई पेश।
25 कलाकारों ने पहलगाम हमले पर नाटक का मंचन किया।
इंदौर : अभिनव कला समाज द्वारा नृत्याचार्य स्व. पंडित दुर्गाप्रसाद की स्मृति में कथक नृत्य एवं नाटक का मंचन किया गया।
अभिनव कला समाज सभागार में श्री विद्या डांस एंड म्यूजिक एकेडमी तथा दिग्विजय नाट्य संस्था द्वारा पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित नाटक ‘पडोसी अब खायेगा’ का मंचन किया गया। इस नाटक के निर्देशक व लेखक दिग्विजयसिंह राठौर और सहायक लेखक दीपक शाह हैं। इस नाट्य प्रस्तुति में करीब 25 बच्चों ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को मंच पर जीवंत किया। सभी पात्रों का अभिनय सराहनीय था जिसने दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा।
समूह नृत्य में आठ नृत्यांगनाओं द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें जयपुर घराने के परंपरागत नृत्य की बानगी पेश की गई। अंकिता शर्मा, दिविशा राठौर, अद्विति बिरले,अन्वेषा राठौर,वंशिका कोचर,अक्षिता कुमावत,मुस्कान खरे,वैष्णवी महाडिक ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आराधना सहाय, प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. पूजा सक्सेना और अभिनव कला समाज के प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री थे। संस्था की निर्देशिका दीपिका सिंह, रोटरी क्लब इंदौर अपटाउन के दीपक शाह एवं रंगकर्मी सुशील जौहरी ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार दिग्विजय सिंह ने माना।
Related Posts
April 24, 2021 मरीजों के परिजनों को धूप से बचाने के लिए शामियाना लगवाएंगे विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला शहर के दो बड़े प्रमुख अस्पतालों के बाहर कोरोना से […]
October 31, 2020 बंगाल में राष्ट्रपति शासन के साए में हो विधानसभा के चुनाव
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने […]
March 1, 2023 एमआईसी की बैठक में दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति
शहर के प्रवेश स्थलों पर बनेंगे प्रवेश द्वार, प्रथम चरण में उज्जैन रोड व धार रोड पर […]
February 20, 2021 कारपोरेट को मजबूत कर रही वर्तमान पत्रकारिता, टूटता भरोसा, बढ़ता गुस्सा विषय पर बोले दिग्गज पत्रकार
इन्दौर : स्टेट प्रेस क्लब, इन्दौर द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता […]
June 13, 2023 नेत्रदान के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं का सम्मान
इंदौर : विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं का […]
June 20, 2024 सुपर कॉरिडोर पर पीपीपी मॉडल पर होगा स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर का निर्माण
आईडीए की बोर्ड बैठक में दी गई स्वीकृति।
आईडीए के वर्ष 2023 - 24 के पुनरीक्षित और […]
May 10, 2020 गौरव रणदिवे बीजेपी के नए नगर अध्यक्ष, जिले की कमान राजेश सोनकर को.. इंदौर : लम्बे समय बाद बीजेपी संगठन ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। 24 […]