इंदौर : कोरोना का प्रकोप लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। पांच माह बाद भी चिकित्सा विज्ञान इसका समुचित उपचार खोजने में असफल रहा है। यही कारण है कि लगभग प्रतिदिन कोरोना, लोगों की जिंदगी पर ग्रहण लगा रहा है। मंगलवार को 4 और मरीजों की मौत के साथ कोरोना से मरनेवालों की तादाद 4 सौ के पार हो गई है। इस बीच संक्रमित मरीजों के सैकड़ों मामले भी रोज सामने आ रहे हैं।
243 नए संक्रमित मरीज मिले।
मंगलवार को 1387 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2975 सैम्पलों की जांच की गई। 2692 निगेटिव पाए गए। 243 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 35 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 5 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 219415 सैम्पलों की जांच की गई। 13493 संक्रमित पाए गए हैं।
मौतों का आंकड़ा 4 सौ के पार..!
मंगलवार को 4 और मरीजों की मौत कोरोना से हो गई। इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक 402 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। याने संक्रमित मरीजों के 3 फीसदी अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।
125 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
मंगलवार को कोविड अस्पतालों से 125 मरीज डिस्चार्ज किए गए।इन्हें मिलाकर कुल 9393 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं।
Related Posts
November 30, 2019 बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी, वाघेला हो सकते हैं अगले नगर अध्यक्ष..? इंदौर : बीजेपी के नगर व जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया शनिवार को सम्पन्न कराई […]
April 22, 2021 प्रदेश के सबसे बड़े कोविड केअर सेंटर में शुरू हुआ मरीजों का उपचार
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मरीजों के लिये पर्याप्त बेड […]
November 4, 2020 आसमान से कह दो, थोड़ा ऊंचा हो जाए…
♦️नरेंद्र भाले♦️
क्या उम्दा बात कही है किसी ने'अगर देखना है मेरे उड़ने का अंदाज तो […]
March 11, 2022 चुनाव परिणामों ने बढाया बीजेपी का आत्मविश्वास, राष्ट्रीय दल बनने की राह पर आम आदमी पार्टी
महीनों की गहमागहमी, जद्दोजहद व आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अंततः दस मार्च को पाँच राज्यों […]
June 27, 2022 आधारभूत संरचना के विकास से ही इंदौर आईटी हब बनने की दिशा में है अग्रसर – भार्गव
इंदौर : इंदौर तेजी से आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टीसीएस और इंफोसिस जैसी […]
October 17, 2021 सांसद लालवानी का दावा, गांधी नगर से आईएसबीटी तक इसी माह शुरू होगा मेट्रो का काम
इंदौर : कछुए की रफ्तार से चल रहे इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में तेजी लाने की कवायदें […]
November 24, 2022 दिसंबर में होने वाले अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण
अखंडधाम पर 55वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलनका आयोजन 8 दिसंबर से होगा।
देश के […]