महापौर भार्गव ने समाज के प्रतिनिधियों को स्पष्ट की स्थिति।
नगर निगम का मालिकाना हक है कर्बला मैदान पर ।
इंदौर : कर्बला मैदान पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले को लेकर अब नगर निगम की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि कर्बला मैदान नगर पालिक निगम इंदौर की मालिकाना जमीन है। इस पर किसी भी प्रकार का आयोजन नगर निगम की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।
महापौर ने बताया कि न्यायालय द्वारा ताजिए ठंडे करने की अनुमति दी गई है, अतः समाज को इस धार्मिक प्रक्रिया को करने की स्वतंत्रता है लेकिन यदि मेला लगाना है, तो उसके लिए आयोजकों को नगर निगम में विधिवत आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, तभी उस पर विचार कर अनुमति दी जाएगी।
महापौर भार्गव ने कहा, “नगर निगम यह तय करेगा कि नगर निगम की भूमि पर कौन-सा आयोजन हो सकता है और कौन-सा नहीं। न्यायालय के आदेशानुसार धार्मिक परंपरा पूरी की जा सकती है, लेकिन मेले जैसे आयोजन बिना अनुमति के नहीं होंगे।”
इस विषय को लेकर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर से भेंट की। महापौर ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वे मेला लगाना चाहते हैं, तो नगर निगम को आवेदन दें। निगम उस पर नियमों के तहत निर्णय करेगा।नगर निगम की ओर से यह कदम सार्वजनिक भूमि के सुव्यवस्थित उपयोग और कानूनी प्रक्रिया के पालन को सुनिश्चित करने हेतु उठाया गया है।
Related Posts
November 17, 2023 इंदौर जिले में शाम पांच बजे तक 66.67 फीसदी मतदान
सांवेर और देपालपुर में 75 प्रतिशत से अधिक पड़े वोट।
इंदौर : विधानसभा चुनाव - 2023 को […]
July 3, 2022 रोड शो के दौरान अपनी समस्याओं के बारे में तख्तियों पर लिखकर पूछे मुख्यमंत्री से सवाल
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की जनता से अपील।
पुलिस आपको रोक देगी इसलिए […]
May 15, 2021 16 मई के बाद भी जारी रखा जाएगा जनता कर्फ्यू, कलेक्टर मनीष सिंह ने दिए संकेत
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने जनता कर्फ़्यू 16 मई के बाद भी जारी रहने के संकेत दिए हैं। […]
December 20, 2024 पालकी यात्रा के साथ संपन्न हुआ नाना महाराज संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान, स्नेहलतागंज में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव का […]
March 17, 2023 पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट जब्त,चालक व गैरेज संचालक के खिलाफ की गई कार्रवाई
इंदौर : फायर आर्म्स नुमा “फटाके” की आवाज निकालने वाली बुलेट के चालक सहित उसको मॉडिफाई […]
October 26, 2020 हँसदास मठ में की गई मां अन्नपूर्णा की महाआरती, कन्याओं का किया गया पूजन
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलिया खाल स्थित हंसदासमठ पर महंत श्री रामचरणदास महाराज के […]
June 3, 2020 सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज फीवर क्लीनिक में कराएं परीक्षण- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना से घबराएं […]