केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर करेंगी कार्यक्रम में शिरकत।
इंदौर : जनजातीय गौरव और शौर्य की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस पर जनजाति विकास मंच इंदौर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 6 जुलाई 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे से माई मंगेशकर सभागृह इंदौर में आयोजित होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्य वक्ता के बतौर श्रीमती मनीषा धुर्वे अपने विचार व्यक्त करेंगी। वे प्रसिद्ध महिला उद्यमी हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। सांसद रतलाम श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान और पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे कार्यक्रम की विशेष अतिथि होंगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य, बलिदान और जनजातीय समाज की भूमिका को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। वीरांगना रानी दुर्गावती की गाथा भारत के जनजातीय समाज की बहादुरी और आत्मबलिदान की मिसाल है। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री रानी दुर्गावती गोंडवाना विकास परिषद इंदौर एवं भीमानायक वनांचल सेवा संस्था झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
Related Posts
June 9, 2022 मंदसौर कलेक्टर के नाम पर अज्ञात व्यक्ति कर रहा रुपयों की मांग
अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलेक्टर के नाम एवं पदनाम किया गया दुरूपयोग।
मंदसौर : जिला […]
July 22, 2025 शादी पार्टनर डॉट कॉम के नाम पर धोखाधड़ी
इंदौर : डिजिटल युग में, जहाँ हर तरफ़ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं धोखेबाजों के नए-नए तरीके […]
October 27, 2023 आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 09 में किया जनसंपर्क
कुम्हार के घर दीये बनाए और लोगों से की मिट्टी के दीयों से घर रोशन करने की […]
May 4, 2023 बोहरा समाज के धर्मगुरु का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत
कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी और विधायक मेंदोला ने की बोहरा धर्मगुरु की […]
July 29, 2023 संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर बीजेपी ने किया व्यवस्था टोलियों का गठन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह […]
November 29, 2020 इंदौर जिले में स्थापित होंगे 5 औद्योगिक क्लस्टर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
इंदौर : औद्योगिक विकास एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए इंदौर में पांच बड़े […]
August 21, 2020 टैक्स माफ करने को लेकर अड़े बस संचालक, शुरू नहीं हुआ बसों का संचालन भोपाल : राजधानी समेत प्रदेश भर में यात्री बसों के पहिए अभी भी थमे हुए हैं। सरकार की […]