मरीजों को इधर – इधर उधर भटकने से मिली राहत।
मरीजों को भटकने से मिली राहत।
इंदौर : शासकीय एमवाय अस्पताल में हर मंजिल पर सैंपल कलेक्शन की सुविधा शुरू की गई है, इससे मरीजों को राहत मिली है और उनका इलाज भी समय पर हो रहा है।
डीन डॉ. अरविन्द घंघोरिया ने बताया कि यहां सैंपल कलेक्शन के लिए हर मंजिल पर टेबल लगाई गई है, जहां कर्मचारी जांच के सैंपल लेते हैं। इन सैंपल को वह जांच के लिए लैब में भेजते हैं। इससे पहले डॉक्टर द्वारा मरीज को जांच की आवश्यकता होने पर लैब के कर्मचारियों को बुलाना पड़ता था, जिसमें काफी समय लग जाता था। इस तरह की जांच व्यवस्था एमवायएच में पहली बार शुरू हुई है।
जांच रिपोर्ट संबंधित डॉक्टर के पास पहुंच जाती है। इससे यदि डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं भी रहता है तो मरीज की रिपोर्ट के अनुसार उसका इलाज शुरू करवा देते हैं।
मरीजों ने बताया कि अब हमें जांच सुविधा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। वार्ड में ही सैंपल लेने के लिए स्टॉफ तैनात किए जाने से बहुत सहूलियत हो गई है।
एमवायएच को प्रदेश का श्रेष्ठ अस्पताल बनाएंगे।
डीन डॉ. घनघोरिया ने कहा कि हमें एमवाय अस्पताल को प्रदेश एवं देश का सबसे बेहतरीन अस्पताल बनाना है, जहा गरीब वंचित और पिछड़े तबके के मरीजों को समुचित इलाज के साथ सरकारी सुविधाओं का भी लाभ मिल सके।
Related Posts
February 7, 2021 पुनः 50 के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमण के नए मामले, 17 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण कम भले ही हो गया हो पर उसका खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मामलों […]
December 7, 2020 सांसद लालवानी ने नए विवाद को दिया जन्म, खजराना का नाम गणेश नगर किये जाने की मांग की…!
इंदौर : विभिन्न शहरों और क्षेत्र विशेष के नाम बदलने को लेकर इन दिनों चल रहे सियासी […]
April 1, 2021 मैरिज गार्डन एसोसिएशन ने शादियों में मेहमानों की संख्या बढाकर 250 करने की मांग की, मोघे को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : मैरिज गार्डन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के […]
December 7, 2021 6 दिन बाद वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास से पकड़ाया तेंदुआ, चिड़ियाघर से लापता होने का किया जा रहा था दावा
इंदौर : करीब 6 दिन पूर्व चिड़ियाघर से लापता हुआ तेंदुआ मंगलवार सुबह वन विभाग के रेस्ट […]
December 11, 2022 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा अखिल भारतीय वेद महोत्सव
अ.भा. वेद महोत्सव में चारों वेदों के दर्शन एवं पूजन के साथ यज्ञ कुंड एवं पात्रों की […]
May 1, 2022 ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी को अपनाने की है जरूरत- मंत्री सकलेचा
इंदौर : प्रदेश के सुक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग एवं सूचना तकनीक मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने […]
June 18, 2021 बंगाली और एलिवेटेड ब्रिज को लेकर अहम बैठक, सात दिन में तैयार होगा संशोधित प्रस्ताव
इंदौर : शहर के बंगाली चौराहा पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज और बीआरटीएस पर प्रस्तावित […]