इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबधित एमवाय अस्पताल को उन्नत बनाने के लिए नर्सिग आफिसर की रोटेशन प्रणाली लागू की जाएगी।
बता दें कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबधित कई शासकीय अस्पताल और यूनिट हैं, जहां तकरीबन आठ सौ से ज्यादा नर्सिग ऑफिसर काम करती हैं लेकिन कुछ ही विभागों में काम करते हुए उनका कार्यकाल खत्म हो जाता है। इस बात के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविन्द घनघोरिया ने कार्यसमिति की बैठक में नर्सिग ऑफिसर्स की मांग पर रोस्टर रोटेशन प्रणाली बनाने की सहमति दी है l
बता दें कि मेडिकल कॉलेज से संबन्धित अस्पतालों में कई विभागों व यूनिट का संचालन होता है जैसे डायलिसिस, बोन मैरो, किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट, सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग, गायनिक विभाग।। इन युनिट और विभागों अब रोटेशन पद्धति के तहत हर नर्सिग ऑफिसर को काम करने व सीखने का पूरा मौका मिलेगा ।
डीन डॉ. घनघोरिया ने कहा हम चाहते हैं कि मेडिकल कॉलेज से संबन्धित अस्पताल प्रदेश के सबसे उत्कृष्ट संस्थान बने, इसलिए नर्सिंग ऑफिसर्स की मांग पर अब हर नर्सिंग ऑफिसर को विभिन्न यूनिट और विभागों में काम करने, समझने और सीखने का मौका मिलेगा।
Related Posts
July 2, 2025 इंदौर सहित प्रदेश के छह शहरों में चलेंगी 582 इलेक्ट्रिक बसें
चार्जिंग अधोसंरचना के लिये केन्द्र सरकार से मिलेगी 100 प्रतिशत राशि।
इंदौर : प्रदेश […]
January 30, 2023 महाकालेश्वर मंदिर में 10 से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा शिव नवरात्रि महोत्सव
बाबा महाकाल बनेंगे दूल्हा, नौ दिन नव श्रृंगार में भक्तों का मोहेंगे मन।
उज्जैन : […]
February 3, 2023 दिशाहीन और छलावा मात्र है केंद्रीय बजट
कांग्रेस नेताओं ने दी बजट पर प्रतिक्रिया।
किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए बताया […]
February 27, 2022 प्रभात किरण ने जीता मीडिया सीरीज सीजन -11 का खिताब
इंदौर : देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित मैदान पर आयोजित मीडिया सीरीज सीजन-11 टेनिस […]
January 24, 2025 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप, कार व मोबाइल जब्त।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने कोडीन […]
February 23, 2025 मप्र कला महोत्सव में बिखरे कला की हर विधा के रंग
इंदौर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल और उसका परिसर में तीन दिनों तक विभिन्न कला […]
January 12, 2022 सोया उद्योगपति का आरोप, सेल्स टैक्स विभाग के दुराग्रह से नीलाम हुई उसकी फैक्टरियां
इंदौर : मप्र की शिवराज सरकार प्रदेश में निवेश लाने के लिए लालायित रहती है। निवेशकों को […]