भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता, इन्हीं की मेहनत से पार्टी बुलंदियां छू रही है..
कुशाभाऊ ठाकरे सहित अनेक महापुरूषों ने प्रदेश में पार्टी की नींव को मजबूत किया..
पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष है। अपने कार्यकर्ता भाव को हमेशा कायम रखें..
कार्यकर्ता जनता की चिंता करें, पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की चिंता करेगा..
बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।
इंदौर : बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कहना है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से कम नहीं है। बीजेपी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कार्यकर्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है। मैं भी पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। मुझे मिला ये पद एक जिम्मेदारी है। पद कोई भी हो, हमारा भाव कार्यकर्ता का होना चाहिए। हमारे पूर्ववर्ती नेताओं के त्याग और संघर्ष के कारण हम आज यहां खड़े हैं। हमें बीजेपी को और मजबूती देते हुए आगे ले जाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनको जनता तक पहुंचाएं। श्री खंडेलवाल राजीव गांधी सर्कल के समीप स्थित एक होटल के गार्डन में आयोजित बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, विधायकगण, पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्ता, पार्टी की सबसे बड़ी ताकत।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही पार्टी आज बुलंदियां छू रही है। पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने गांव-गांव घूमकर कार्यकर्ता तैयार किए और संगठन को मजबूत बनाया। कार्यकर्ता जब-जब मुझे याद करेंगे, वे मुझे अपने बीच ही पाएंगे। आप सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा और चिंता करें, पार्टी संगठन आप सभी की चिंता करेगा।
बीजेपी में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा सम्मान।
उन्होंने कहा कि यह यह भारतीय जनता पार्टी ही है, जहां कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण मुझ जैसे गांव-आदिवासी अंचल के बेटे व पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष जैसा दायित्व सौंपना है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं, पार्टी समय-समय पर दायित्व सौंपती रहती है। सभी कार्यकर्ता तालमेल और सामंजस्य के साथ पार्टी को और मजबूत कर नई बुलंदियों तक ले जाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसा भारत बना रहे हैं, जिसमें हर भारतीय को गर्व महसूस हो। सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
भाजपा में कार्यकर्ता खुद को प्रदेश अध्यक्ष से कम न समझें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा संगठन का हर कार्यकर्ता खुद को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से कम न समझें। आप सभी कार्यकर्ता किसी दायित्व में रहें या न रहें, पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास कर देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
हेमंत खंडेलवाल में दिखती है स्व. कैलाश जोशी की छवि।
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकताओं को संबोधित करते कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के पिता स्वर्गीय विजय खण्डेलवाल को मैं बड़ा भाई मानता था। उनका स्वभाव सहज, सरल और विनम्र था। वे सभी गुण हेमंत खंडेलवाल को विरासत में मिले हैं। उनमें मुझे स्व.कैलाश जोशी की छवि नजर आती है, जो ईमानदार, सहज, सरल और कार्यकर्ता भाव की थी।
मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, संभाग सह प्रभारी तेजबहादुर सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल,नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, बाबूसिंह रघुवंशी, सत्यनारायण सत्तन, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, संजय शुक्ला, गौरव रणदिवे, कैलाश शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सावन सोनकर, प्रताप करोसिया, महेश ढालिया, रघुवीर पटेल, डॉ. निशांत खरे, पंकज संघवी, अक्षय कांति बम, सूरज कैरो, श्रीमती अंजू माखीजा, श्रीमती मुद्रा शास्त्री और हरिनारायण यादव उपस्थित रहे।