15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुनी वर्ल्ड – 2025’
इंदौर : शहरवासियों के लिए गर्व का अवसर है कि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव इज़राइल में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुनी वर्ल्ड 2025’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 15,16,17 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर के महापौर, वरिष्ठ अधिकारी और नगरीय प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।
महापौर भार्गव, भारत के चुनिंदा महापौरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए छिंदवाड़ा में आयोजित महापौर परिषद सम्मेलन के बाद इज़राइल रवाना होंगे।
महापौर ने बताया कि सम्मेलन के दौरान वे स्मार्ट सिटी, नवाचार, शहरी विकास और सतत नगरीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि इज़राइल का जल संरक्षण मॉडल विश्व में अग्रणी और अत्याधुनिक है, इसीलिए सम्मेलन के दौरान वे जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष चर्चा और सहयोग की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
महापौर भार्गव ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से इंदौर के सफल शहरी विकास मॉडल और भारत की नगरीय क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह सम्मेलन वैश्विक नवाचारों को साझा करने, नगरीय चुनौतियों पर चर्चा करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।
Related Posts
September 15, 2020 सांसद कार्यालय पर सांकेतिक रूप से बनाई गई सांझा इंदौर : संस्था लोक सांस्कृतिक मंच हर साल संजा प्रतियोगिता का आयोजन करती है लेकिन कोरोना […]
August 1, 2021 अहिल्या वन के रूप में विकसित होगी देवगुराड़िया की पहाड़ी, शहर को मिलेगा नया पिकनिक स्पॉट
इंदौर : शहर को एक नई सौगात मिलने जा रही है। देवगुराड़िया की पहाड़ी को अहिल्या वन के रुप […]
March 12, 2025 विकास के दीप जलाकर खुशियों की रोशनी बिखेरने वाला जनकल्याण का बजट : मेंदोला
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार के 4,21,032 करोड़ रुपए के बजट को विधायक रमेश मेंदोला ने विकास […]
July 22, 2023 मंत्री सिलावट के बंगले सहित अन्य स्थानों से चंदन के पेड़ काटकर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया
गिरोह से जुड़े 07 आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : मंत्री तुलसी सिलावट के सरकारी बंगले सहित […]
September 25, 2021 अनियंत्रित होकर खेत में जा फंसी महिला की कार को डायल-100 ने बाहर निकाला
इंदौर : बिजासन रोड़ पर एक महिला की कार, संतुलन बिगड़ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ से […]
February 10, 2021 पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के राज्यों में हो सकती बारिश
नई दिल्लीः पहाड़ों में इन दिनों लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। इससे हिमस्खलन भी खूब हो […]
April 11, 2022 खरगौन में रामनवमी जुलूस पर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू
खरगौन : मप्र के इंदौर सम्भाग में आने वाले खरगौन जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर […]