इंदौर : रोटरी क्लब मेघदूत और मेदांता अस्पताल के सहयोग से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रेलवे के कंस्ट्रक्शन गेस्ट हाउस में रखे गए इस शिविर में खासतौर पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों का विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परीक्षण कर उनकी समस्या का उचित निदान किया। मरीजों को दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी जितेंद्रकुमार जयंत ने बताया कि शिविर में करीब 500 जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरत के मुताबिक उनकी शुगर, बीपी व अन्य तरह की जांच की गई। इसी के साथ दवाइयां भी मुफ्त दी गई।
श्री जयंत ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करवाने वाले सभी जवानों को मेदांता की ओर से एक कार्ड भी बनाकर दिया गया। इस कार्ड के जरिये मेदांता अस्पताल की ओपीडी में फ्री चेकअप कराया जा सकेगा।
Related Posts
March 7, 2025 रणजीत हनुमान मंदिर से नरेंद्र तिवारी मार्ग तक हटाए गए अतिक्रमण
इंदौर : यातायात को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में चलाई जा रही […]
May 8, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी के मामले में अब तक 11 धराए, 14 इंजेक्शन जब्त
इंदौर : कोविड संक्रमण काल में जीवन रक्षक दवाओं तोशी एवं रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनें […]
January 11, 2022 कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर किया मजबूर, तापमान में आई भारी गिरावट
इंदौर : हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि का प्रकोप झेलने के बाद मप्र के बाशिंदे शीतलहर का […]
November 5, 2020 पुलिस और न्यायालय के बीच समन्वयक की भूमिका निभाता है अभियोजन- यादव
इंदौर : विजय यादव, महानिदेशक/संचालक म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा समस्त उपसंचालक अभियोजन, […]
April 13, 2021 माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 वी 12 की बोर्ड परीक्षाएं अब जून में होगी
भोपाल : मप्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून तक टल गई […]
May 17, 2023 इंदौर में गुरुवार को होगी अर्बन-20 की बैठक
महापौर, आयुक्त, सीईओ सहित 200 से अधिक अतिथि होंगे शामिल।
यू 20 बैठक में लोक स्ट्रेंथ […]
May 3, 2020 कोरोना योद्धाओं पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल.. भोपाल : आमतौर पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले सेना के जवानों का हम […]