पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों के संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रतलाम : मंडल के व्यापारियों और उद्योग जगत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए गुड्स शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिंजाना रेलवे स्टेशन पर नया गुड्स शेड तैयार किया गया है। परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के प्रयासों का ही परिणाम है कि बिंजाना गुड्स शेड से पहला माल रेक 21 जुलाई, 2025 को गांधीधाम के लिए लोडिंग किया जा रहा है। इस रेक में 42 बीसीएन(BCN) वैगनों के माध्यम से लगभग 2626.4 टन डीओसी (DOC-सोया खली) का लदान किया गया, जिससे रेलवे को करीब 27.75 लाख रुपये का माल भाड़ा प्राप्त हुआ।
बिंजाना स्टेशन पर गुड्स शेड के निर्माण से देवास और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा। बड़े पैमाने पर माल परिवहन अब और अधिक सुगमता से किया जा सकेगा। सामान की लोडिंग और अनलोडिंग की प्रक्रिया भी सुविधाजनक होगी। वर्तमान में मालगाड़ियों का संचालन निर्धारित समय सीमा में किया जा रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग को अपने माल की समय पर डिलीवरी मिल रही है। इससे जहां व्यापारियों को लाभ होगा, वहीं रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
Related Posts
December 24, 2020 विधायक तुलसी सिलावट ने विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : विधायक एवं पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न […]
September 29, 2019 4 गुना बढ़ गई है दिल के मरीजों की संख्या- डॉ. राव इंदौर : दिल (हार्ट) हमारे शरीर का वो अंग है जो जिंदगी के सफर को बनाए रखता है। ये नासाज […]
October 24, 2021 छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर बघेल सरकार ने कसा शिकंजा, हुक्का बार पर लगाया बैन
रायपुर : नशे को लेकर छतीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हुक्का बार पर बैन लगा दिया […]
August 26, 2023 इंदौर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रणाली लागू
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर इन्दौर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम […]
January 22, 2021 शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। स्वच्छता सर्वे में दें फीडबैक, वेबिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा स्वच्छता पर आयोजित वेबीनार में प्रसिद्ध […]
February 24, 2023 महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा का उल्लास पूर्ण माहौल में हुआ आगाज
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य अतिथि के बतौर रहे […]
June 27, 2020 बीजेपी महिला मोर्चा ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेसी विधायक पटवारी और भार्गव की गिरफ्तारी की मांग की इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मनरेगा समिति की राष्ट्रीय […]