मधु मिलन चौराहा पहुंचे महापौर, आपदा प्रबंधन टीम के साथ बैठकर की चाय पर चर्चा।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव नगर निगम कर्मचारियों के प्रति कितनी संवेदनशीलता का भाव रखते हैं, इसका नजारा सोमवार सुबह दिखाई दिया जब वे मधु मिलन चौराहा स्थित जल निकासी कार्य स्थल पर पहुंच गए और नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम के साथ चाय का आनंद लेते हुए उनसे चर्चा की।
आपदा प्रबंधन टीम का कार्य सराहनीय।
महापौर भार्गव ने आपदा प्रबंधन दल के कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षा काल में जब सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है, ऐसे समय में आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य निस्वार्थ भाव से रात-दिन मेहनत कर शहर की व्यवस्थाओं को सामान्य बनाए रखने में जुटे रहते हैं। यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रेरणादायक भी है।
महापौर ने कहा कि निगम की यह टीम हर कठिन परिस्थिति में तत्परता और सजगता के साथ कार्य करती है। उन्होंने टीम के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और ईमानदारी ही इंदौर की सफलता का आधार है। इस दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Related Posts
March 24, 2021 अभियोजन अधिकारियों के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन नेशनल कॉन्फ्रेंस
इंदौर : सी.ए.पी.टी. (सेन्ट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग), भोपाल में 23 मार्च को […]
November 29, 2021 सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती
भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार […]
March 31, 2023 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने भी इंदौर में हुए हादसे पर जताया दुःख
पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना।
इंदौर : इंदौर में बेलेश्वर मंदिर परिसर में […]
May 6, 2022 भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 मई से चलाएगा युवा जोड़ो अभियान
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित एक निजी […]
March 3, 2024 समाज को जोड़ने व संस्कारित करने का काम महिलाएं करती हैं : सांसद कविता पाटीदार
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 51 महिलाओं को सम्मानित किया।
इंदौर : समाज को […]
November 17, 2020 23 नवम्बर से मप्र की सभी अदालतों में शुरू होगा सामान्य कामकाज
जबलपुर : प्रदेश की सभी अदालतों में 23 नवंबर से प्रायोगिक तौर पर सामान्य कामकाज प्रारंभ […]
January 3, 2023 प्रवासी सम्मेलन स्थल पर 70 अधिकारियों की तैनाती
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक […]