झुला उत्सव के तहत भगवती गोदा अंबाजी का मनाया गया प्राकट्य उत्सव

  
Last Updated:  July 29, 2025 " 06:21 pm"

108 खिरान के कलश का लगा भोग।

इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान पर झुला उत्सव के तहत श्री गोदा अम्बा जी का प्राकट्य उत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल में भगवती गोदा अम्बा जी का एकांत में दूध, दही, घी, शकर, शहद,केशर के पंचामृत व नदियों के जल से नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा महाभिषेक किया गया । महाभिषेक के बाद मां भगवती का श्रृंगार कर 108 खिरान के कलशों का भोग लगाया गया। इसके बाद अर्चना कर महाआरती की गई।

रात्रि 08 बजे तुलसी दल के 1008 नामों से भगवती गोदम्बा की अर्चना की गई। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।
रात्रि 9.30 बजे भी प्रभु वेंकटेश व भगवती गोदम्बा का श्रृंगार कर आरती की गई।अंत में गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पंकज तोतला,रविन्द्र धुत,आनंद बजाज,लछु लड्डा,गिरीश जाखेटीया भरत तोतला,गोपाल नागोरी,रोहित काकाणी शेष नारायण भूतड़ा सहित अनेक भक्तगण मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *