मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में संपन्न हुआ सरस कवि सम्मेलन।
इंदौर : मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर द्वारा गोस्वामी तुलसीदास व मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर समिति के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्र कवि सत्यनारायण सत्तन की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस सरस कवि सम्मेलन में कवयित्री अर्चना अंजुम, वाणी जोशी, मनीषा व्यास, कवि प्रदीप नवीन, डॉ. सुरेखा भारती, पंडित रामचंद्र अवस्थी, धमचक मुल्तानी और देवकृष्ण व्यास ने अलग – अलग भाव और रसों को कविताएं पेश कर श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। अध्यक्षता कर रहे सत्यनारायण सत्तन ने गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी कई रचनाएं भी पेश की। कवि सम्मेलन का सूत्र संचालन कवि गिरेंद्र सिंह भदौरिया ने किया। आभार समिति के मंत्री डॉ. पुष्पेंद्र दुबे ने माना।








