विधायक रमेश मेंदोला के पिताजी की स्मृति में भगवती गोस्वामी के भजनों ने बांधा समां, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी गाए भजन।
गणमान्य और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
इंदौर : नंदानगर स्थित गणेश मंदिर परिसर में शनिवार रात आस्था, भक्ति और संगीत का ऐसा अद्भुत संगम नजर आया जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। विधायक रमेश मेंदोला (दादा दयालु) के पिताश्री स्व. चिंतामणि मेंदोला की पुण्य स्मृति में आयोजित भजन निशा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति के सागर में गोता लगाया।
कार्यक्रम में ख्यात भजन गायिका भगवती गोस्वामी के मधुर भजनों पर श्रोता झूम उठे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मंच से इस अनूठे आयोजन में भजन सुनाए।
इस दिव्य आयोजन में सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक विशाल पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, भाजपा वरिष्ठ नेता चंदू राव शिंदे,पार्षद, सुरेश कुरवाडे, मनोज मिश्रा, बालमुकुंद सोनी, शरद पवार, संतोष चौखंडी, राधाकिशन जैसवाल, मंडल अध्यक्ष सहित शहर के अनेक गणमान्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Posts
July 12, 2021 हजारों मरीजों के हीरो बन गए हैं विवेक हिरदे, किताबें लिखकर कर रहे कैंसर पर ‘प्रहार’
कीर्ति राणा इंदौर : कैंसर को लाइलाज मानकर हताश हो जाने वाले इंदौर सहित देश के हजारों […]
April 11, 2020 कोरोना का कहर : एक महिला सहित तीन और लोगों ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 30 । इंदौर : कोरोना संक्रमण रोज किसी न किसी की जिंदगी छीन रहा है। शनिवार को भी इंदौर में […]
August 23, 2022 मिलों की झांकियों के लिए महापौर ने वितरित किए अनुदान राशि के चेक
महापौर, एमआयसी सदस्य और पार्षद भी देंगे एक - एक माह का वेतन।
अगले साल से बढ़ाकर […]
August 29, 2023 रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात
इंदौर : अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर के बोर्ड द्वारा […]
September 8, 2023 कृष्णलीला में निहित जीवन दर्शन
देवकीनंदन, यशोदानन्दन, द्वारिकाधीश, आनन्दसागर, दयानिधि कृष्ण के स्वरुप का वर्णन एवं […]
November 3, 2021 सैकड़ों प्रतिभागियों ने रंगोली स्पर्धा में शिरकत कर पेश की अपने हुनर की बानगी
इंदौर : दीपावली की पूर्व संध्या पर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में शहर की सबसे बड़ी रंगोली […]
April 9, 2021 अस्पतालों में ऑक्सीजन का अपव्यय रोकने के संभागायुक्त ने जारी किए दिशा- निर्देश
इंदौर : इंदौर संभाग में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों के चलते संभाग के सभी जिलों के […]