ढाई क्विंटल वजनी फूलों की राखी खजराना गणेश को अर्पित

  
Last Updated:  August 9, 2025 " 09:32 pm"

196 वर्गफीट है राखी की लंबाई – चौड़ाई।

इंदौर : रक्षाबंधन पर भगवान खजराना गणेश को इंदौर जनता की सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य एवं देश के वीर सैनिकों रक्षा की मनोकामना के साथ फूलों की 14 × 14 फीट की विशालकाय राखी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अर्पित की गई।

विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति के संस्थापक राजेश बिड़कर व राहुल शर्मा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी इस राखी का वजन 251 किलो और लंबाई – चौड़ाई 196 (14 × 14) वर्ग फीट है। महमण्डेलश्वर् दादू महराज एवं पूर्व पार्षद अरविंद बागड़ी ने खजराना गणेश को यह राखी अर्पित की।

इस मौके पर बोलते हुए दादू माहराज ने प्रसन्नता जताई कि विश्व की यह सबसे बड़ी राखी पर्यावरण और देश के फौजी भाईयो को समर्पित है। भगवान गणेश एवं न्याय के देवता शनि महाराज से पार्थना है की हमारे शहर में अच्छी वर्षा हो।

रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक भक्तों के दर्शन के लिए खजराना गणेश मंदिर में ही रखी जाएगी ।भक्त अपनी राखी लाकर इस बड़ी राखी की डोर पर अपनी राखी को बांधते नजर आए। राखी बांधने वाले भक्तों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिए गए।
राखी निर्माण में लगी

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *