बीजलपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी कॉलोनी में पानी के टैंक के निर्माण के लिए बनाई जा रही थी दीवार।
तेज बारिश के दौरान ढह गई निर्माणाधीन दीवार।
इंदौर : इंदौर के बिजलपुर (राऊ) इलाके में विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी कॉलोनी में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन पानी के टैंक की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक नवयुवक घायल हो गया। जेसीबी के ड्राइवर ने हादसे की सूचना ठेकेदार को दी। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए, घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर 12.30 बजे के करीब यह हादसा हुआ। स्मार्ट सिटी कॉलोनी में जमीन में खुदाई कर पानी का टैंक बनाने के लिए दीवार उठाई जा रही थी। इसी दौरान तेज बारिश के चलते निर्माणाधीन दीवार गिर गई जिसमें वहां काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम गौतम राठोर (25), रामेश्वर (55) और टीटू (20) होना बताए गए। वहीं, सोहन नामक नवयुवक घायल है।
हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे क्षेत्रीय पटवारी डांगी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा।
Related Posts
April 21, 2025 डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाला एक और आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
अभी तक कुल 17 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।
एक महिला फरियादी को डिजिटल अरेस्ट कर ठग ली […]
March 21, 2021 पीपल्याहाना में सिक्युरिटी गार्ड की हत्या के मामले का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
मृतक की पत्नी का मित्र ही निकला कातिल।
इंदौर : तिलक नगर पुलिस ने पीपल्याहाना क्षेत्र […]
May 30, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में लहरी की कार्टूनशाला 1 जून से
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों और मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए ख्यात […]
June 28, 2019 प्रशासन के कांग्रेसीकरण का आरोप लगाकर बीजेपी ने दिया धरना इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को बदले की राजनीति बताते हुए […]
July 16, 2023 जैन समाज के एक बच्चे का खतना कर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला उजागर
फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार।
पहले भी फरियादी की पत्नी और बच्चे को अगवा […]
July 22, 2024 गुरु पूर्णिमा पर हंसदास मठ में बाबा हंसदास महाराज व अन्य समाधियों का अभिषेक,पूजन
महाऔर, सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पाद पूजन में लिया भाग।
पंचमुखी चिंताहरण […]
October 11, 2024 उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने स्व. रतन टाटा को अर्पित किए […]