इंदौर : सदगुरु अण्णा महाराज का 64 वां जन्मदिवस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
पलसीकर कॉलोनी स्थित संस्थान परिसर में सुबह अभिषेक, पूजन के कार्यक्रम संपन्न हुए। शाम को अण्णा महाराज का जन्मदिवस मनाने बड़ी संख्या में शिष्य और भक्तगण पलसीकर कॉलोनी संस्थान परिसर में एकत्र हुए । इस अवसर पर सदगुरु अण्णा महाराज का अनाज से तुला दान कर अनाज का वितरण गरीब व जरूरतमंदों के बीच किया गया । पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से भक्तों को 151तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सदगुरु अण्णा महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने ने ना सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक जागृति का कार्य किया है बल्कि समाज में व्याप्त अनेक रूढ़िवादी धारणाओं के प्रति भी चेतना जागृत की है । विधायक आकाश विजयवर्गीय और भाजपा नेता मधु वर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
जन्मदिन के अवसर पर अपने आशीर्वचन में सदगुरु अण्णा महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को समाधान वृत्ति का होना चाहिए । एकत्र उतना ही करो जितना मुठ्ठी में समाए। उससे अधिक एकत्र किया हुआ धन समाज सेवा के लिए दान करने की प्रवृत्ति अपनाना चाहिए ।आपने सभी को मिलजुल कर रहने की भी सलाह दी क्योंकि मुसीबत में अपने ही काम आते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
Related Posts
December 10, 2022 जो स्वयं कामनाओं में डूबे हैं, वे भक्तों का कल्याण कैसे करेंगे – स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि
भागवत कथाओं में हो रही उछल कूद और नाच-गानों पर महामंडलेश्वर ने कथाकारों को लिया आड़े […]
June 24, 2025 भक्तिमय माहौल के बीच निकली प्रभु वेंकटेश की छोटी रथयात्रा
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
पंचामृत की सहस्त्रधारा से प्रभु वेंकटेश का […]
June 27, 2021 पूर्व विधायक नेमा ने की तालाब की सफाई, किया पौधारोपण
इंदौर : भाजपा द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से मुखर्जी जन्म दिवस 6 जुलाई […]
November 12, 2024 अफजल खान वध से जुड़े अनछुए पहलुओं पर केंद्रित कार्यक्रम 17 नवंबर को
सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड सभागृह में दी जाएगी कार्यक्रम […]
September 4, 2022 आवासीय अनुमति लेकर व्यावसायिक उपयोग हेतु निर्मित अस्पताल किया सील
बिना कार्य पूर्णता एवं अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए अस्पताल खोलने की तैयारी की जा रही […]
November 30, 2023 टेक्नो मैनेजमेंट संगोष्ठी ‘क्षितिज’ के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का किया गया परीक्षण
पीआईएमआर ने किया था संगोष्ठी का आयोजन।
विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने लिया […]
October 14, 2020 कांग्रेस पर बीजेपी ने किया जवाबी हमला, चलाया ‘मैं भी शिवराज हूं’ अभियान
इंदौर :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में […]