नई दिल्ली : जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के 47वें चीफ़ जस्टिस के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। चीफ़ जस्टिस के तौर पर जस्टिस बोबडे का कार्यकाल करीब 17 महीने का होगा, वह 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।
चीफ़ जस्टिस बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ, उनके पिता नामी वकील थे। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कला एवं कानून में स्नातक किया। 1978 में महाराष्ट्र बार काउंसिल में उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और हाईकोर्ट की नागपुर पीठ में 21 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद जस्टिस बोबडे ने मार्च 2000 में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज बने, 16 अक्तूबर 2012 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और फिर 12 अप्रैल 2013 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने।
जस्टिस बोबडे देश के सबसे बड़े अयोध्या विवाद का फैसला सुनाने वाली पांच जजों की बेंच का हिस्सा रहे, इसके अलावा जस्टिस बोबडे और भी कई महत्वपूर्ण मामलों पर फैसला देने वाली पीठ का हिस्सा रह चुके हैं। अगस्त, 2017 में तत्कालीन चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ का हिस्सा रहे, जस्टिस बोबडे ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार करार दिया था।
Related Posts
February 17, 2025 ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देकर ही हो सकता है सक्षम और सबल राष्ट्र का निर्माण..
काशीनाथ त्रिवेदी स्मृति व्याख्यान में बोले परमाणु वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ. अनिल […]
April 5, 2020 कोरोना कर्मवीरों पर पत्थर बरसाने वाले टाटपट्टी बाखल में पॉजिटिव मिले 10 मरीज इंदौर : दो दिन पूर्व जिस टाटपट्टी बाखल में महिला डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ पर हमला […]
January 25, 2023 तेजाजी नगर पुलिस की सूझबूझ से खरगौन जैसा हादसा होने से टला
थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम ने 12000 लीटर फ्यूल से भरे टेंकर को ब्लास्ट होने से बचाया […]
December 1, 2024 मनी लांड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण पर केंद्रित यूरेशियन समूह की 41वी बैठक संपन्न
ईएजी ग्रुप के अध्यक्ष यूरी चिखानचिन ने बैठक के संबंध में दी विस्तृत जानकारी […]
June 10, 2020 निजी दफ्तर, बाजार, पार्क खोलने की दी गई सशर्त अनुमति इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार (10 जून ) से इंदौर में छूट का दायरा बढा दिया है। 29 […]
December 16, 2022 भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए वेदों का आश्रय लेना होगा – स्वामी वासुदेवाचार्य
राजमोहल्ला स्थित वैष्णव विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय अ.भा वेद महोत्सव का […]
January 14, 2019 मकर संक्रांति पर बांटी गई तिल गुड़ की मिठास, खूब लड़ाए गए पेंच इंदौर: सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति मालवा और खासकर इंदौर में भी उत्साह […]