महू : किशनगंज से गुजरनेवाले एबी रोड पर स्कूल बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। ये हादसा पिगडम्बर चौराहे की समीप हुआ। भिड़ंत होते ही राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से उतारा। बच्चे काफी घबरा गए थे पर राहत की बात ये रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। कार के अगले हिस्से को जरूर नुकसान पहुंचा। कार सवार को चोटें आई या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है। बस कोलोनिअल्स एकेडमी की बताई गई है।
हादसे की खबर मिलने पर पुलिस के साथ बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली। पुलिस ने बस और कार को जब्त कर क्रेन के जरिये थाने भिजवाया।
Related Posts
June 11, 2023 सानंद के मंच पर हास्य के साथ सामाजिक संदेश देता मराठी नाटक ‘कुर्रर्रर्रर्र’ का प्रभावी मंचन
विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव के अभिनय और तालमेल के दर्शक […]
July 30, 2019 मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मिली आजादी, राज्यसभा में भी पारित हुआ बिल नई दिल्ली: देश की संसद ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। तीन तलाक़ का अभिशाप झेल रही मुस्लिम […]
February 14, 2022 ‘वसंत’ के स्वागत में सजाई गई गायन- वादन की महफ़िल
इंदौर : कोरोना प्रतिबंध हटाए जाने का लाभ ये हुआ है कि अब कला- संस्कृति से जुड़े […]
December 27, 2023 हजारों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब की गई जब्त
भोलाराम उस्ताद मार्ग पर परिवहन करते हुए 54 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और ई - स्कूटी […]
April 7, 2024 बीजेपी के लिए शुभंकर साबित हुए वीडी शर्मा
🔹कीर्ति राणा🔹
खजुराहो लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव (सपा) का […]
December 26, 2020 धार जिले के किसान ने पीएम मोदी को बताया, नए कृषि कानून हैं लाभदायक
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर संभाग के धार […]
October 30, 2023 कैलाश विजयवर्गीय ने बनाया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के विकास का रोड मैप
4700 करोड रुपए में प्रदेश का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बनेगा क्षेत्र 01
इंदौर : भाजपा […]