इंदौर : कोरोना के संक्रमण ने इंदौर में एक और डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। कोरोना वारियर डॉ. अजय जोशी बीते 15 दिनों से चोइथराम अस्पताल में भर्ती थे। वे शहर के चौथे ऐसे डॉक्टर हैं जो कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं।
कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए आए थे चपेट में..।
डॉ. अजय जोशी इंडेक्स अस्पताल में सर्जरी विभाग के एचओडी थे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना के मरीजों की देखभाल और उनकी सेवा में डॉ. जोशी हरदम तत्पर रहते थे। उसी दौरान वे भी संक्रमण का शिकार हो गए। 15 दिनों तक इलाज के बाद भी वे संक्रमण से उबर नहीं पाए और अंततः कोरोना उनकी मौत का कारण बन गया। इसके पूर्व निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉ. पंजवानी, डॉ. बीके शर्मा, और एक अन्य डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
हालांकि सीएमएचओ कार्यालय ने फिलहाल डॉ. अजय जोशी की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की है।
कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते रहेंगे।
इंडेक्स अस्पताल के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ ने कोरोना वारियर डॉ. अजय जोशी की मौत पर गहरा दुःख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संकल्प लिया कि डॉ. अजय जोशी से प्रेरणा लेकर वे कोरोना के खिलाफ जंग जारी रखेंगे। सूत्रों की मानें तो इसी अस्पताल के 6 अन्य डॉक्टर, 5 पैरामेडिकल स्टॉफ़ और एक वार्ड बॉय के भी संक्रमित होने की खबर है, जिनका इलाज चल रहा है।
Related Posts
October 3, 2022 वरिष्ठ नागरिक मोतीलाल मूलचंदानी का आत्मीय सम्मान
इंदौर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में मूलचंदानी परिवार के मुखिया मोतीलाल मूलचंदानी […]
February 6, 2025 22 फरवरी को रतलाम, नागदा,उज्जैन होकर चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज : महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में […]
October 15, 2023 पत्नी के हत्यारे पति को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
इंदौर : पत्नी की हत्या के आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।पंचम अपर सत्र […]
July 29, 2025 बोरिंग से पानी भरने के विवाद में हत्या करने वाले आरोपियों को उम्र कैद
इंदौर : सरकारी बोरवेल पर पानी भारने की बात लेकर हुए विवाद मे हत्या कारित करने वाले […]
November 23, 2019 महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण […]
June 16, 2024 रलदान दिवस के उपलक्ष्य में फिलेटली प्रदर्शनी और व्याख्यान का आयोजन
इंदौर : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इंदौर जीपीओ में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता […]
August 4, 2022 शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक का यौन शौषण करने वाले टीआई पर दुष्कर्म का केस दर्ज
जबलपुर : मध्यप्रदेश के एक टीआई के खिलाफ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टीआई […]