इंदौर : एक जमाने में चम्बल के बीहड़ों में खौफ का पर्याय रहे बुंदेलखंड के बागी ददुआ के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर निर्मित फिल्म ‘तानाशाह’ 7 फरवरी को देशभर में प्रदर्शित होने जा रही है। करीब 200 सिनेमाघरों में यह फ़िल्म रिलीज होगी इनमें अधिकांश सिंगल स्क्रीन थियेटर हैं।
फ़िल्म में बागी ददुआ का मुख्य किरदार निभा रहे दिलीप आर्य, सहायक कलाकार मनोज जोशी और फ़िल्म के वितरक ने पत्रकार वार्ता के जरिये यह जानकारी दी।
मुख्य कलाकार दिलीप आर्य ने बताया कि फ़िल्म का निर्देशन प्रकाश झा के सहायक रहे रितम श्रीवास्तव ने किया है। फ़िल्म को रोचक बनाने के लिए कई नाटकीय घटनाक्रम भी फ़िल्म में जोड़े गए हैं। करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनाई गई इस फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग बुंदेलखंड में ही कि गई है। राजनीतिज्ञ और डकैतों के गठजोड़ को भी फ़िल्म में दिखाया गया है। फ़िल्म में अन्य भूमिकाएं रवि खानविलकर और जीतू शास्त्री ने निभाई है।लोनावला अंतराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तानाशाह फ़िल्म को बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर, स्पोर्टिंग एक्टर और बेस्ट स्क्रीन प्ले अवार्ड मिल चुके हैं। इंदौर में यह फ़िल्म तीन सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Related Posts
- February 11, 2021 कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाती है, यह उसका अंदरूनी मामला, बीजेपी में चुनाव लड़ने योग्य कई नेता हैं- सिलावट
इंदौर : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याक्षी घोषित करने पर […]
- February 17, 2022 यूरिनल की दुर्गंध और उसकी आड़ में किए अतिक्रमण से मारोठिया बाजार के व्यापारी परेशान, की हटाने की मांग
इंदौर : शहर के पश्चिम मध्य क्षेत्र स्थित मारोठिया बाजार बरसों से किराना व ड्रायफ्रूट्स […]
- April 8, 2024 देवास के समीप मक्सी बायपास पर बस का टायर फटने के बाद लगी आग
बस में सवार थे नेपाल निवासी 100 यात्री।
समय रहते यात्रियों को बस से उतर लिए जाने से […]
- October 3, 2021 खंडवा रोड पर दो यात्री बसें भिड़ी, एक महिला यात्री की मौत, 15 घायल
इंदौर : खंडवा रोड पर सिमरोल थाना क्षेत्र में भेरूघाट के पास दो यात्री बसों की आमने- […]
- January 12, 2023 सानंद के मंच पर नाटक चारचौघी का मंचन 13 जनवरी से
ख्यात वरिष्ठ अभिनेत्री रोहिणी हटंगडी और लोकप्रिय अभिनेत्री मुक्ता बर्वे के अभिनय से सजा […]
- June 21, 2021 टीकाकरण को लेकर लोगों ने दिखाया भारी उत्साह, 2 लाख के करीब पहुंची वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
इंदौर : प्रदेशव्यापी अभियान के तहत इंदौर जिले में भी सोमवार से टीकाकरण का महाअभियान […]
- June 20, 2022 अग्निपथ को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम की आपत्तिजनक टिप्पणी को कैलाश विजयवर्गीय ने बताया निंदनीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना […]